क्रिकेट

Yuzvendra Chahal की पत्नी Dhanashree Verma का Beach Look हुआ वायरल

-मालदीव में फुर्सत पत्नी धनश्री के साथ फुर्सत के पल बिता रहे हैं युजवेंद्र चहल।-धनश्री वर्मा का बीच लुक सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। लुक देख हैरान रह गए फैंस।-युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने बीच वाइब को मैच करते हुए फ्लोरल ब्लू शर्ट पहनी है।  

2 min read
Feb 27, 2021

नई दिल्ली। टीम इंडिया (Team India) के तेज गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) शादी के 2 महीने बाद मावदीव की सैर पर हैं। फिलहाल ये क्यूट कपल मालदीव की वादियों में फुर्सत के पल बिता रहा है। धनश्री अपने नए-नए लुक से अपने फैंस को हैरान कर रही हैं। दरअसल, शादी के बाद युजवेंद्र और धनश्री का यह दूसरा हनीमून है।

धनश्री का बीच लुक हुआ वायरल
धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का बीच लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस दौरान वे ब्राइट पिंक टैंक टॉप को ब्लैक शॉर्ट्स के साथ कैरी किया है। अपने आउटफिट को अपने पति से मैच करने के लिए उन्होंने फ्लोरल कोल्ड शोल्डर लॉन्ग श्रग पहना है। इसके अलावा उन्होंने बेज कलर की स्लीपर पहनी हुई है।

हॉलिडे मूड में नजर आए चहल
युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने बीच वाइब को मैच करते हुए फ्लोरल ब्लू शर्ट पहनी है, शर्ट को उन्होंने ग्रीन बरमूडा के साथ पेयर किया है और अपने लुक को कंपलीट करने के लिए उन्होंने टैन ब्राउन लोफर पहने हैं।

रिसोर्ट में ठहरे हैं चहल-धनश्री
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा इस वक्त मालदीव (Maldives) के खूबसूरत फेसडू आइलैंड (Fesdu Island) के डब्ल्यू मालदीव (W Maldives) रिसॉर्ट में ठहरे हुई हैं। ये कपल लगातार हनीमून की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रहा है।

दिसंबर में हुई थी शादी
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्रफर धनश्री वर्मा 22 दिसंबर 2020 को शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के बाद ये दोनों दुबई (Dubai) अपने हनीमून के लिए गए थे। अब उसके 2 महीने बाद ये क्यूट कपल एक बार फिर घूमने निकले हैं।

Updated on:
27 Feb 2021 10:39 pm
Published on:
27 Feb 2021 10:25 pm
Also Read
View All