क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया ने ODI क्रिकेट में रचा इतिहास, जिम्बाब्वे के खिलाफ बना डाला सबसे बड़ा स्कोर

Zim vs Aus 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया ने जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ दूसर वनडे इंटरनेशनल में छह विकेट के नुकसान पर 356 बनाकर इतिहास रच दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ ये उसका अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।
2 min read
Sep 18, 2026
Zim vs Aus 2nd ODI, Travis Head Hundred,
जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ शतक का जश्‍न मनाते ट्रैैविस हेड। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/cricinfo)

Zimbabwe vs Australia 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया और जिम्‍बाब्‍वे के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला हरारे के हरारे स्‍पोट्र्स क्‍लब मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्‍ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 356 बनाते हुए 357 रन का विशाल लक्ष्‍य रखा है। ऑस्‍ट्रेलिया का वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में जिम्बाब्वे के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। कंगारू टीम ने इस सीरीज का पहला मुकाबला 59 रन से जीतकर 1-0 से बढ़त बनाई थी। इस मुकाबले को जीतते ही वह सीरीज पर 2-0 से कब्‍जा कर लेगी।

ट्रैविस हेड ने तोड़ा मैथ्‍यू रेनशॉ का रिकॉर्ड

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी ऑस्‍ट्रेलियाई टीम को कप्‍तान मिचेल मार्श और स्‍टार बल्‍लेबाज ट्रैविस हेड के बीच पहले विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी हुई। मार्श 63 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्‍कों की मदद से 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हुए। इसके बाद ऑस्‍ट्रेलिया का दूसरा विकेट 190 के स्‍कोर पर ट्रैविस हेड के रूप में गिरा। हेड ने सिर्फ 84 गेंदों पर 15 चौके और तीन छक्‍कों की मदद से 112 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही उन्‍होंने जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ पिछले मैच में ही मैथ्‍यू रेनशॉ के 86 गेंदों पर बनाए गए सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

कूपर कोनोली ने खेली 78 रन की पारी

ऑस्‍ट्रेलिया को तीसरा झटका 229 के स्‍कोर पर जोश इंग्लिश के रूप में लगा। वह 21 रन बनाकर आउट हुए। फिर कंगारू टीम को चौथे झटका एलेक्‍स कैरी के रूप में 286 के स्‍कोर पर लगा। उन्‍होंने 20 रन की पारी खेली। फिर 286 के स्‍कोर पांचवां विकेट कूपर कोनोली के रूप में गिरा। उन्‍होंने 69 गेंदों पर 78 रन बनाए। इसके बाद छठा विकेट मैथ्‍यू रेनशॉ का गिरा। वह इस मैच में 15 रन ही बना पाए। वहीं, ओलिवर पीक 41 और नैथन एलिस 6 रन पर नाबाद रहे। इस तरह ऑस्‍ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट खोकर 356 रन बनाए।

जिम्बाब्वे के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के सबसे तेज शतक

रैंकबल्लेबाजरनगेंदेंस्थानवर्ष
1ट्रैविस हेड11284हरारे2026
2मैथ्यू रेनशॉ10986हरारे2026
2एडम गिलक्रिस्ट103*89होबार्ट2004
3माइकल क्लार्क105*2004