
ZIM W vs SA W 5th T20I Highlights: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में खेला गया। इस मुकाबले में मेहमान अफ्रीकी टीम ने 13 रन से जीत दर्ज की है। इसके साथ पांच मैचों की सीरीज में मेजबान टीम का घर ही सूपड़ा साफ कर दिया है। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफ्रीकी टीम ने स्कोर बोर्ड पर निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 164 रन लगाए। इसके जवाब में जिम्बाब्वे के टीम 8 विकेट गंवाकर 151 रन ही बना सकी।
पहला मैच- साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट से दर्ज की जीत।
दूसरा मैच- साउथ अफ्रीका ने 64 रनों के अंतर से जीता मुकाबला।
तीसरा मैच- साउथ अफ्रीका ने 80 रन के बड़े अंतर जीत दर्ज की।
चौथा मैच- साउथ अफ्रीका ने फिर 80 रन के बड़े अंतर जीता मैच।
पांचवां मैच- साउथ अफ्रीका ने 13 रन के करीबी अंतर से जीत हासिल की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। उसने महज 37 के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और वह 164 रन ही बना सकी। प्रोटियास टीम की ओर से कायला रेयंके ने 34, अनेका बॉश ने 33 और मिआने स्मित ने 30 रन की पारी खेली। वहीं, जिम्बाब्वे की ओर से मिचेल मावुंगा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए।
165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद ही खराब रही। उसने महज 22 के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद वह 151 रन ही बना पाई। मेजबान टीम की ओर से केलिस नधलोवु ने 38 और चिपो मुगेरी ने 29 रन की पारी खेली। इनके अलावा कोई बल्लेबाज 20 के आंकड़े को नहीं छू सकी। वहीं, प्रोटियाज टीम की ओर से अयंदा ह्लूबी ओर एन नीनी ने तीन-तीन विकेट चटकाए और अपनी टीम को 13 रन से करीबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।