क्रिकेट

IND vs ZIM: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, वैभव सूर्यवंशी लौटेंगे फॉर्म में? देखें प्लेइंग 11

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि वह इस मुकाबले में तीन सीमर्स के साथ उतरेंगे।
2 min read
Jul 23, 2026
IND vs ZIM
भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच खेला जा रहा है (Photo - BCCI/X)

Zimbabwe vs India, 1st T20: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जा रहा है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

श्रेयस अय्यर ने टॉस के दौरान क्या कहा

टॉस जीतकर श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। मैं यहां पहली बार आया हूं, इसलिए मुझे नहीं पता कि पिच कैसा खेलेगी, लेकिन अभ्यास की पिच पर अच्छा-खासा बाउंस था। मुझे नहीं पता कि पिच कैसा खेलेगी, लेकिन उम्मीद है कि बाउंस मिलेगा।

अशोक शर्मा डेब्यू कर रहे हैं

जिम्बाब्वे पिछले कुछ सालों से शानदार खेल रही है, खासकर विश्व कप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। बल्लेबाज और गेंदबाज अपनी ताकत का सही इस्तेमाल कर रहे थे। यह कमाल का था। हम तीन तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर के साथ उतरेंगे। भारत की तरफ से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा डेब्यू कर रहे हैं।

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह हरारे स्पोर्ट्स क्लब की आम विकेट है। शुरुआत में थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह ज्यादा देर तक रहेगी। इस विकेट पर काफी रन बन सकते हैं और उम्मीद है कि हम अच्छा स्कोर खड़ा कर पाएंगे। बांग्लादेश के खिलाफ पिछली टी20 सीरीज में बहुत सी अच्छी बातें रहीं।

हमारे गेंदबाजों ने प्रदर्शन शानदार प्रदर्शन किया। बुलावायो में भी, थोड़ी धीमी पिच पर, हमारे टॉप तीन बल्लेबाजों ने ही ज्यादातर रन बनाए थे। उम्मीद है कि निचले और मध्यक्रम के बल्लेबाज भी योगदान देंगे और रन बनाने की कोशिश करेंगे, और हमारे गेंदबाज इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करते रहेंगे। मुझे पूरा यकीन है कि एक बहुत अच्छा मैच होगा। हम चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के साथ उतर रहे हैं। न्यामहूरी अपना टी20 डेब्यू कर रहे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव।

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन करेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

Updated on:
23 Jul 2026 04:31 pm
Published on:
23 Jul 2026 04:11 pm