
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर 18 वर्षीय एक अमेरिकी लड़की ऐसी वीडियो वायरल हो गई है। जिसके बाद लड़की की इस करतूत पर लोग उसे खरी-खोटी सुनाने लगे। दरअसल अमेरिका के ब्रुकलिन में एक लड़की ने उबर ड्राइवर के टिप बॉक्स से ही पैसे चुरा लिए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब वीडियो वायरल हुआ तो इस लड़की की पहचान कर ली गई। इस लड़की का नाम गैब्रिएल कैनालेस बताया जा रहा है।
दरअसल न्यूयॉर्क में हुए इस अजीबोगरीब चोरी में एक लड़की ने उबर कैब ड्राइवर के टीप के पैसे उस वक्त चोरी कर लिए, जब वो अपने दोस्तों के साथ कैब से निकल रही थी। वहीं लड़कियों की ये शर्मनाक हरकत कार के डेशबोर्ड में लगे कैमरे में कैद हो गई। वहीं चोरी की इस घटना के बाद जब कैमरे में कैद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोग लड़की की इस करतूत पर खरी-खोटी सुनाने लगे। इस वायरल वीडियो में लड़की अकेली नहीं है बल्कि उसके साथ दो और लड़कियां भी हैं। वहीं गैब्रिएल कैनालेस नाम की इस लड़की ने सोशल मीडिया पर गैबिटा के नाम से अकाउंट बनाया हुआ है।
वहीं डेली मेल पर प्रकाशित एक खबर के मुताबिक गैबिटा नाम की युवती ने उबर की एक कैब बुक की थी। इस बीच जब उबर ड्राइवर मोहम्मद एच. भुइयां ने कैब रोकी तो गैबिटा ने धीरे से ड्राइवर को देखा और झटके से टिप बॉक्स से पैसे चुरा लिए। तभी भुइयां ड्राइवर की नजर टिप बॉक्स पर पड़ी। पीछे मुड़कर देखा तो लड़कियां कैब से उतरकर भाग गई थी। लेकिन, लड़कियों के ये करतूत अब कैमरे में कैद हो गई। वहीं अब यह सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गई।
वहीं ‘द सन’ के मुताबिक ड्राइवर भुइयां ने इस घटना की शिकायत जब कंपनी से की। तब कंपनी ने ड्राइवर को पुलिस में जाने की सलाह दी। वैसे लड़की के खिलाफ पुलिस में शिकायत तो दर्ज हो गई है। वहीं सबसे बड़ी बात ये है कि उबर कंपनी ने उस संबंधित लड़की को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। जिसका मतलब ये है कि अब वह लड़की कभी भी उबर कैब का इस्तेमाल नहीं कर सकेगीं।