क्राइम

इसरो का वैज्ञानिक बता की शादी, धोखाधड़ी का खुलासा होने पर पत्‍नी ने करा दी एफआईआर, दूल्‍हा फरार

धोखाधड़ी की बात सामने आने पर खिसक गई जमीन शादी के बाद पत्नी ने पकड़ा झूठ और करा दी FIR जितेंद्र ने खुद को बताया था इसरो का वैज्ञानिक

less than 1 minute read
Marriage programs will not start in Ekadashi this time in the district

नई दिल्‍ली। देश की राजधानी दिल्‍ली में भारतीय अंतिरख अनुसंधान संगठन ( इसरो ) के नाम पर शादी करने तक का खेल शुरू हो गया। एक ऐसे ही मामले में द्वारका निवासी एक युवक ने खुद को इसरो ( ISRO ) का वैज्ञानिक बताकर एक युवती से शादी मई में शादी हुई थी। यह शादी धूमधाम हुई थी लेकिन किसी को कुछ भी पता नहीं चला।

जब पांव के नीचे से जमीन खिसक गई

इसका खुलासा उस समय हुआ जब शादी करने के बाद युवक ने अपनी पत्नी से कहा कि वह डिफेंस रिसर्च डिवेलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन ( DRDO ) मेंइ भी काम कर चुका है। अब वह अमरीका के नासा से एस्ट्रोनॉट की ट्रेनिंग लेने के लिए जाने वाला है। लेकिन पति की गतिविधियों को देख पत्नी को उसकी बातों पर शक हो गया।

शक होने के बाद जब पत्‍नी ने उसकी पड़ताल की तो सच्‍चाई जानकर दंग रह गई। उसके पांव तले से जमीन खिसक गई। युवती अपनी जिंदगी के साथ हुई ठगी के बाद से वह सन्‍न है। अब युवती ने पति के खिलाफ द्वारका नार्थ थाने में मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से दूल्‍हा फरार है।

इसरो का आईकार्ड भी दिखाया

फिलहाल द्वारका पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़ित महिला के अनुसार शादी से पहले जितेंद्र खुद को डीआरडीओ में कार्यरत बताता था। बाद में उसने इसरो ज्‍वाइन करने की बात कही थी। उसने इसरो और डीआरडीओ के आईकार्ड भी दिखाए थे। शादी भी इसरो के वैज्ञानिक होने के नाम पर मई में दोनों परिवारों की रजामंदी से शादी हुई थी।

Updated on:
05 Oct 2019 08:53 am
Published on:
05 Oct 2019 08:52 am
Also Read
View All