क्राइम

लखनऊ में सीएम आवास के बाहर रेप पीड़ित महिला ने की आत्मदाह की कोशिश , जानिए पूरा मामला

बताया जा रहा है कि महिला दोपहर रविवार को अपने परिवार के साथ सीएम आवास के बाहर पहुंची और आत्मदाह की कोशिश करने लगी।
2 min read
• •
Updated: 8 Apr 2018, 3:59 PM IST
rape victms suicide in lucknow

नई दिल्ली: बड़ी खबर लखनऊ से है। सीएम आवास के बाहर एक रेप पीड़ित महिला और उसके परिवार ने आत्मदाह की कोशिश की है। हालांकि वहां मौजूद पुलिस ने महिला और उसके परिवार को रोक कर हिरासत में ले लिया है। महिला ने उन्नाव जिले की बांगरमऊ विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उनके भाई पर रेप का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पुलिस विधायक के खिलाफ शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही है। महिला का आरोप है कि न्याय के लिए वह हर जगह पहुंच चुकी है लेकिन अभी तक कही से इंसाफ नहीं मिला है। महिला के मुताबिक सीएम योगि आदित्यनाथ के पास भी इसकी शिकायत की गई हैं । लेकिन इसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उलटे आरोपी पक्ष से जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक महिला दोपहर रविवार को अपने परिवार के साथ सीएम आवास के बाहर पहुंची और आत्मदाह की कोशिश करने लगी। आनन फानन में पुलिस ने महिला को पकड़कर शांत कराया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों पक्षों के बीच पिछले एक दशक से विवाद चल रहा है । फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शाहजहांपुर में दलित महिला ने लगाया रेप का आरोप

गौरतलब है कि पिछले साल शाहजहांपुर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक नेता पर दलित महिला ने रेप का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि भाजपा नेता ने अपनी गाड़ी में बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। थाना अल्लाहगंज क्षेत्र की रहने वाली दलित महिला सरकारी प्राइमरी स्कूल में रसोइया है। पीड़ित महिला के मुताबिक आरोपी बीजेपी नेता रामकुमार जोकि किसान मोर्चा का महामंत्री है। उसने वेतन बढ़ाने का लालच दिया और उसको अपनी बोलेरा कार में बैठाकर शहर ला रहा था। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Published on: