पुलिस ने अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
गुरुग्राम। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक कंपनी के मानव संसाधन (HR) हेड पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। आईटी कंपनी की महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस में दी है। पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विरोध करने पर नौकरी से निकालने की दी धमकी
पीड़िता के दावा किया है कि एचआर विक्रम यादव ने उसके साथ छेड़छाड़ की और इसका विरोध करने पर आरोपी ने उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि ये घटना मंगलवार की है। आरोपी विक्रम यादव ने ऑफिस में काम करने वाली महिला को अपने कैबिन में बुलाया और बात करते-करते कंपनी की सीढ़ियों की ओर चले गए। एचआर हेड ने पीड़िता के काम की तारीफ की और तरक्की-पदोउन्नति ( इंक्रीमेंट और प्रोमोशन ) की बात करते हुए छेड़छाड़ की। इसके बाद पीड़िता ने चिल्लाना शुरू कर दिया, जिसके बाद बौखलाकर आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया।
भारत में सबसे ज्यादा होता है इंटरनेट बंद, पिछले ढाई साल में 154 बार सेवा पर लगी रोक
परिजनों को बताई आप बीती
ऑफिस के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और छेड़छाड़ की सारी बात अपने परिवार को बताई। युवती की बात सुनकर उसके परिजनों ने महिला थाने में जाकर पुलिस को लिखिथ शिकायत दे मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज हो चुका है, वहीं खबरों के मुताबिक पुलिस ने अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। बता दें कि महिलाओं के साथ दफ्तर में छेड़छाड़ के मामले लगातार आते रहते हैं। कुछ महिलाएं ऐसी भी होती है जो अपनी आपबीती किसी को बता नहीं पाती हैं। उन्हे अपनी नौकरी जाने का डर लगा रहता है। लेकिन इस मामले में महिला चुप नहीं बैठी उसने सीधा अपने परिवार को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद युवती के परिवारवालों ने उसका साथ देते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया।