13 साल पहले फरीदा ने अपने पति को मार कर दफनाने की कोशिश की थी
मुंबई। महाराष्ट्र के बोइसर में एक चौका देने वाली घटना सामने आयी है, यह घटना हुई तो 13 साल पहले थी पर इसके बारे में खुलासा अब हो पाया है। बोइसर पुलिस किसी अन्य मामले में वहां की रहने वाली फरीदा भारती के घर तलाशी लेने पहुंची थी। लेकिन वहां पहुंचने के बाद जो राज उनके सामने आया, वो होश उड़ा देने वाला था।
वेश्यावृति मामले में छापा मारने गयी थी पुलिस
बोइसर पुलिस फरीदा के घर वेश्यावृति से जुड़े मामले में छापा मारने पहुंची थी, वहां उन्होंने 4 लड़कियों को उसकी कैद से बचाया। जब दूसरी बार पुलिस वहां तलाशी ले रही थी तब उनके सामने बेहद चौका देने वाला दृश्य आया। उनको घर के सेप्टिक टैंक से कुछ बहुत पुराने कंकाल मिले। जो की किसी और के नहीं बल्कि फरीदा के पति के थे, जिसे खुद उसने ही 13 साल पहले मार कर वहां दफनाने की कोशिश की थी।
पति समेत कई लोगों के मौत में फरीदा का हाथ
पुलिस को जानकारी मिली थी कि फरीदा अपने घर से वेश्यावृति का रैकेट चलाती है और वो कुछ लोगों की हत्या के साजिश में भी शामिल है। सीनियर पुलिस अधिकारी किरण कबाडी ने बताया कि 'मंगलवार को हमे ये सुचना मिली कि 43 वर्षीय फरीदा न सिर्फ अपने घर से रैकेट चलाती है बल्कि उन्होंने अपने पति समेत कई लोगो की हत्या भी की है।' पुलिस जब वहां पहुंची तब फरीदा और उसके साथ एक ग्राहक को गिरफ्तार कर 4 लड़कियों को रिहा कराया।
सोते-सोते ही चली गयी पति की जान
मामले की पूछताछ करने पर फरीदा ने खुद यह बात मानी कि उसने ही अपने पति को मारा था। उसने कहा कि हत्या के वक्त उसका पति गहरी नींद में सो रहा था, और उसे मारकर उसने उसके मृत-शरीर को सेप्टिक टैंक में दफना दिया था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति लेकर बुधवार को टैंक खोदा गया और अवशेष कंकाल बाहर निकाला गया और जांच के लिए लैब भेजा गया। फरीदा ने बताया कि उसने सर पर वार कर अपने पति को मारा था। हालांकि मारने का कारण अभी तक नहीं साफ हो पाया है, इसकी आगे की जांच अभी जारी है।