क्राइम

दूल्हे ने महिला डांसर के साथ की शर्मनाक हरकत, शादी भी टूटी और कुटाई भी हुई

दूल्हे की इस हरकत पर दुल्हन ने शादी तो तोड़ी ही साथ में घरातियों ने दूल्हे की पिटाई भी कर दी।
2 min read
• •
Jul 08, 2018
Groom And Bride
Groom And Bride

रांची। हैरान कर देने वाला ये मामला झारखंड के गढवा जिले का है, जहां एक दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा और दुल्हन ने शादी से ही इनकार कर दिया। दरअसल, दूल्हे की एक गलती की वजह से दुल्हन रूठ गई और उसने शादी से इनकार कर दिया। हुआ ये था कि शादी के जश्न में दूल्हा जो है अपना आपा खो बैठा था और जोश-जोश में उसने महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत कर डाली। बस फिर किया था शादी के समारोह में बवाल खड़ा हो गया और दुल्हन ने शादी तोड़ दी।

घरातियों ने कर दी दूल्हे की पिटाई
जानकारी के मुताबिक, दूल्हे ने बंदूक की नोक पर डांसर के साथ अश्लील हरकत की। बताया जा रहा है कि शादी टूटने के बाद लड़की वालों ने दूल्हे की खूब पिटाई भी की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विवाह समारोह में इस कदर मारपीट हो गई कि शादी ही टल गई। मारपीट में महिला डांसर समेत बारात पक्ष के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये।

दूल्हे ने महिला डांसरों के प्राइवेट पार्ट को छूआ
पूरी घटना गढवा जिले के रंका थाना क्षेत्र के जोसोबार गांव की है। जानकारी के अनुसार सत्यनारायण चौधरी के घर बुधवार को पलामू जिला के विश्रामपुर थाना के गौरा गांव से बारात आई थी। वहां आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम चल रहा था जिसमें कई महिला कलाकार डांस कर रही थीं। दूल्हा अनुज कुमार चौधरी अपने दोस्तों के साथ मंच पर चढ़कर डांसर के साथ अश्लील डांस करने लगा। डांस, करते- करते वो यह भी भूल गया कि आज उसकी शादी है और दूल्हे ने महिला डांसर्स के प्राइवेट पार्ट को हाथ लगा दिया।

दूल्हे की शर्मनाक हरकत को घरातियों ने देख लिया
दूल्हे की इस हरकत को घरातियों ने देख लिया। गांववालों ने दूल्हे के समझान की कोशिश भी की। इस दौरान दूल्हे ने अपने कमर से बंदूक निकालकर उनके ऊपर तान दी। इसके बाद मंच रणक्षेत्र में बदल गया। वहीं, लड़के की यह हरकत देख दुल्हन के रूप में सजी-धजी सत्यनारायण चौधरी की पुत्री ने शादी से इंकार कर दिया। उसने अपने घरवालों को दो टूक शब्दों में कहा इससे अच्छा मर जाना है।

दर्जनों लोग हुए घायल
ऐसे में गांववालों ने दूल्हे को पकड़कर दूसरे दिन पुलिस के हवाले कर दिया। इधर, इस मामले पर थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार ने बंदूक बरामद कर दूल्हे से गहन पूछताछ की। उन्होंने एक नर्तकी को भी थाना बुलाकर मामले की हकीकत जानने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों पक्षों का बयान दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। वहीं, रंका सामुदायिक केंद्र में घायलों का इलाज चल रहा है। मारपीट में दुल्हन के पिता और भाई के साथ-साथ दूल्हा के भाई को भी चोट आई है।

Published on:
08 Jul 2018 01:57 pm
Also Read
View All
ग्राहक की तलाश में घूम रहा था गांजा तस्कर, कवर्धा पुलिस ने दबोचा, 5.10 लाख का माल जब्त

सिया ने केतन को मारी लात, चेतन ने दौड़कर दिया धक्का! चश्मदीद का रोंगटे खड़े करने वाला खुलासा, बोला- डर से पड़ा बीमार

इंजेक्शन लगाते ही कोमा में गई प्रसूता, कुछ घंटे में मौत, परिजन बोले- लापरवाही ने ली जान, जांजगीर जिला अस्पताल का मामला

पूर्व मेयर का भतीजा 20 मिनट में जेल से छूटा, 25 करोड़ की फिरौती नहीं देने पर कांग्रेस नेता को दी थी जान से मारने की धमकी

Accident: दिल्ली में हिट-एंड-रन मामले में 2 बाइक सवारों की मौत; नवी मुंबई में ब्रेक फेल होने पर बस ने कई वाहनों को रौंदा