अलवर

अलवर: भूरासिद्ध हनुमान मंदिर में चोरी, माता सीता के सोने के आभूषण ले उड़े चोर

अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित पुराने भूरासिद्ध हनुमान मंदिर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए माता सीता के सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।

less than 1 minute read
Feb 26, 2026
Feature image

अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित पुराने भूरासिद्ध हनुमान मंदिर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए माता सीता के सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना से क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल है।

मंदिर के पुजारी पंडित महेश चंद्र शर्मा के अनुसार रात करीब 10 बजे के आसपास चोर मंदिर में घुस आए। चोर माता सीता के सोने के आभूषण, मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमकी, नाक की नथ तथा चांदी के पात्र, आचमनी, घंटी, कटोरी और चम्मच अपने साथ ले गए। इसके अलावा हनुमान जी का तिलक एवं अन्य सामग्री भी गायब मिली।

घटना की जानकारी सुबह मंदिर के कपाट खुलने पर हुई। पुजारी के अनुसार मंदिर के भीतर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और प्रतिमाओं के पास बिखराव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुजारी ने बताया कि मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। रात करीब 9 बजे वे मंदिर से चले गए थे। अनुमान है कि इसके बाद ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

Published on:
26 Feb 2026 12:35 pm