क्राइम

धूपबत्ती और किताब से धनकुबेर बन गया था आसाराम, खड़ा किया 2300 करोड़ का साम्राज्य

यौन शोषण के आरोप में जोधपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहे आसाराम के मामले की याचिका पर हाईकोर्ट आज यानी मंगलवार को सुनवाई करेगी
2 min read
• •
Updated: 17 Apr 2018, 9:56 AM IST
Asaram

नई दिल्ली। नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में जोधपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहे आसाराम के मामले की याचिका पर हाईकोर्ट आज यानी मंगलवार को सुनवाई करने जा रही है। पुलिस की ओर से दाखिल की गई इस याचिका में फैसला जेल में ही सुनाने की अपील की गई है। वहीं, यौन शोषण मामले के बाद आसाराम से जुड़ी नई—नई जानकारियां उभर कर सामने आ रही हैं। इस बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि आसाराम कथावाचन से आखिर करोड़ों की संपत्ति का मालिक कैसे बन गया था।

हर माह बिकती थीं 14 लाख पत्रिकाएं

दरअसल, आसाराम को धनकुबेर बनाने में धूपबत्ती और किताबों का सबसे बड़ा रोल है। आसाराम ने अपनी संस्थाओं में बेचें जाने वाली धूपबत्ती, पत्रिकाओं, तेल, सीडी और साबुन जैसे उत्पादों से मोटी रकम जुटाई। पुलिस जांच के मुताबिक आसाराम दो पत्रिकाओं ऋषिप्रसाद और लोक कल्याण सेतु की मांग इतनी अधिक थी कि उनकी 14 लाख प्रतियां हर माह बिकती थीं। इन किताबों से उनको सालाना 10 करोड़ रुपए की कमाई होती थी। इसके साथ ही श्रद्धालुओं से मिले करोड़ों के चंदे और आश्रम के नाम पर कब्जाई गई जमीन में खेती से भी आसाराम को मोटा मुनाफा हुआ।

प्रवचन से भी आता था पैसा

ऐसे ही नहीं प्रवचनों के माध्यम से भी आसाराम को मोटी कमाई होती थी। दो या तीन दिनों के प्रत्येक प्रवचन में होने वाली उत्पादों की बिक्री से ही 1 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई हो जाती थी। इसके अलावा हर साल होने वाले भंडारों में 150 करोड़ से लेकर 200 करोड़ तक चंदा इकट्ठा हो जाता था। जबकि यह धर्मगुरू लोगों को ब्याज पर रुपया देने का काम भी करता था। जानकारी के अनुसार उसने 500 से अधिक लोगों ब्याज पर 1635 करोड़ रुपये की रकम दी थी। यही ने आसाराम ने एक अमरीकी कंपनी सोहम इंक और कोस्टास इंक में 150 करोड़ से अधिक का इनवेस्ट भी किया था।

Published on: