क्राइम

शर्मनाक: शख्स ने पहले महिला के बेटे को छत पर लटकाया और फिर धमकी देकर किया रेप

लुधियाना के ताजपुर रोड की संजय गांधी कॉलोनी इलाके में एक युवक ने चार वर्ष के बच्चे को छत से लटका दिया और फिर उसकी मां को बच्चे की धमकी देकर रेप किया।

2 min read
Nov 12, 2018
शर्मनाक: शख्स ने पहले महिला के बेटे को छत पर लटकाया और फिर धमकी देकर किया रेप
शर्मनाक: शख्स ने पहले महिला के बेटे को छत पर लटकाया और फिर धमकी देकर किया रेप

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना से एक ऐसी शर्मनाक घटना सामने आई है जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल लुधियाना के ताजपुर रोड की संजय गांधी कॉलोनी इलाके में एक युवक ने चार वर्ष के बच्चे को छत से लटका दिया और फिर उसकी मां को बच्चे की धमकी देकर रेप किया। इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बनाया। हालांकि जब घटना की जानकारी पुलिस को तीन दिन बाद मिली तो आरोपी के खिलाफ अगवा कर बलात्कार करने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि ताजपुर रोड की संजय गांधी कॉलोनी में रहने वाली 30 वर्षीय महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपित की पहचान इस्माइल गंज के रहने वाले हरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है।

क्या है पूरा मामला

पीड़ित महिला ने अपने शिकायत में पुलिस को बताया है कि वह अपने पिता के घर में रहती है। उसकी बारह वर्ष की एक बेटी और चार वर्ष का एक बेटा है। कुछ समय पहले आरोपी के साथ उसके संबंध थे। लेकिन दो महीने पहले पुलिस ने उसे चोरी करने के आरोप में जेल भेज दिया। लेकिन बीते सात नवंबर की सुबह आठ बजे वह अपने बच्चों के साथ घर पर थी। तभी उस दौरान कार में सवार होकर आरोपी उसके पास आया और उसे अपने साथ चलने के लिए कहा। लेकिन जब उसने मना कर दिया तो उसने उसके बेटे को छत पर लटका दिया और उसे धमकियां देने लगा। अपने बेटे को बचाने के लिए वह उसके कार में बैठ गई। आरोपी ने उसे एक अनजान जगह में ले गया और फिर उसकी मर्जी के बिना उसके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी। हालांकि महिला के कुछ बातों में विरोधाभास है। महिला यह भी आरोप लगा रही है कि आरोपी ने उसके भाई को भी अगवा किया था। लेकिन कब और कैसे किया इस बात को वह अभी तक नहीं बता सकी है। हालांकि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

Published on:
12 Nov 2018 08:02 pm