क्राइम

रेवाड़ी गैंगरेप में चौंकाने वाला खुलासा, ऐसे रची गई थी साजिश, इस डॉक्टर ने भी दिया बड़ा धोखा

रेवाडी़ गैंगरेप में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 17 Sep 2018, 1:13 PM IST
rewari gang rape case
रेवाड़ी गैंगरेप में चौंकाने वाला खुलासा, ऐसे रची गई थी साजिश, इस डॉक्टर ने भी दिया बड़ा धोखा

नई दिल्ली। बहुचर्चित रेवाड़ी गैंगरेप ने देशभर में सनसनी मचा दी है। इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक मुख्य आरोपी निशु शामिल है। जबिक, दो अन्य आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं। लेकिन, इस गैगरेप में एक के बाद एक कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। वहीं, गिरफ्तार हुए डॉक्टर संजीव के बारे में भी पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।

ऐसे रची गई थी साजिश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर संजीव को इस घटना के बारे में पता चल गया था। इतना ही नहीं आरोपी डॉक्टर ने इसके बारे में अपने कुछ दोस्तों को भी बताया था। लेकिन, पुलिस को जानकारी नहीं दी। पुलिस ने डॉक्टर को नल कॉन्सपिरेसी का आरोपी बनाया है। इसके अलावा पुलिस ने रूम के मालिक दीनदयाल को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महेंद्रगढ़ जिले में हुए गैंगरेप के मामले में ट्यूबवेल के कमरे के मालिक दीनदयाल को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, इसी कमरे में छात्रा से दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने कहा कि दीनदयाल ने आरोपियों को कमरे की चाबी दी थी, जहां उन्होंने 12 सितम्बर को यह अपराध किया। इतना ही नहीं दीनदयाल ने इस बात कि जानकारी किसी को नहीं दी थी।

दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

एसआईटी प्रमुख नाजनीन भसीन ने कहा कि अन्य दो मुख्य आरोपियों सेना के जवान पंकज और मनीष को गिरफ्तार करने के लिए छापे मारे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसआईटी ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत इकट्ठे कर लिए हैं। मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई है। उन्होंने साफ कहा कि लड़की को अगवा कर उसे पानी में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद निशु ने ट्यूबवेल मालिक से कमरे की व्यवस्था करने के लिए संपर्क किया था। फिलहाल, मामले की छानबीन चल रही है। इधर, पीड़िता की हालत में सुधार है लेकिन वह गहरे सदमे में है।

यह है पूरा मामला...

गौरतलब है कि बीते गुरुवार को 19 साल की छात्रा के साथ यह घटना उस समय घटी जब वह कोचिंग के लिए घर से निकली थी। कोचिंग के लिए जैसे ही छात्रा महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पहुंची, तो वहां पहले से ही मौजूद गांव के तीन युवकों ने उसको खींचकर अपनी कार में बैठा लिया। फिर इसके बाद वो छात्रा को 40 किलोमीटर दूर स्थित एक मकान में ले गए। जहां 12 लोगों ने घंटों तक छात्रा के साथ दरिंदगी की। इतना ही नहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने फिर से पीड़िता को उठाकर कार में डाला और उसी बस स्टैंड पर फेंक कर फरार हो गए। इस घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार चल रहे हैं।

Published on: