27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Maharashtra / Mumbai / पुणे: इकलौते बेटे को टेम्पो ने कुचला, मां का का रो रोकर बुरा हाल, बोली- ‘मेरे लाडले को वापस ला दो प्लीज’

पुणे: इकलौते बेटे को टेम्पो ने कुचला, मां का का रो रोकर बुरा हाल, बोली- ‘मेरे लाडले को वापस ला दो प्लीज’

Trinity College of Engineering and Research Pune: पुणे शहर में एक तेज रफ्तार टेम्पो ने बस स्टॉप पर खड़े पांच छात्रों को कुचल दिया। हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई, मृतकों में राजे दंपति का इकलौता बेटा सिद्धेश भी शामिल था।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 27 Nov 2026, 4:16 PM IST

Trinity College Pune accident

मेरा बच्चा लौटा दो... सिद्धेश की मां का छलका दर्द (Photo: X/Saamtv)

Pune Accident Three Students Killed: महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। येवलेवाडी-बोपदेव घाट रोड पर तेज रफ्तार टेम्पो की चपेट में आने से इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य छात्र घायल हो गए। इस हादसे में जान गंवाने वाला सिद्धेश राजे अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बेटे की अचानक मौत से मां जयश्री राजे का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका करुण विलाप सुनकर हर किसी की आंखें नम हो जा रही हैं।

'मुझे मेरा बच्चा वापस ला दो', मां की दर्दभरी गुहार

हादसे में अपने इकलौते बेटे को खोने वाली जयश्री राजे बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं। वह बार-बार प्रशासन से अपने बेटे को वापस लाने की गुहार लगा रही हैं। उनका कहना है कि उन्हें किसी से कुछ नहीं चाहिए, बस उनका बेटा वापस मिल जाए।

जयश्री राजे ने रोते हुए कहा, "मुझे कुछ नहीं चाहिए। मेरे सोने जैसे बच्चे को लाकर मुझे वापस दे दो। प्रशासन से मेरी बस इतनी ही विनती है। मेरा बच्चा वापस ला दो। उसका कोई दोष नहीं था। जिसने मेरे बच्चे की जान ली है, उस टेम्पो चालक को छोड़ना मत। उसने मेरे बच्चे की जान ले ली। मुझे किसी से कोई उम्मीद नहीं है। मुझे सिर्फ मेरा बच्चा चाहिए। अगर मेरा बच्चा वापस नहीं आया तो मेरी जान चली जाएगी। मैं अभी भी उसके लौटने का इंतजार कर रही हूं।"

मां की इस बेबसी और दर्द ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

परीक्षा के बाद बस का इंतजार कर रहा था सिद्धेश

सिद्धेश राजे पुणे के ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड रिसर्च में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार को उसकी परीक्षा थी। वह अपना पहला पेपर देकर कॉलेज से निकला था और घर जाने के लिए बस स्टॉप पर खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार टेम्पो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

सिद्धेश के पिता ने बताया कि यह पूरी घटना अचानक हुई। उन्होंने कहा, "मेरा बेटा पहला पेपर देकर घर आने के लिए बस स्टॉप पर खड़ा था। अचानक टेम्पो ने बच्चों को टक्कर मार दी। चालक बच्चों को रौंदता हुआ आगे बढ़ गया। उसने मेरे परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया। उस समय मेरे बेटे की क्या हालत हुई होगी, वह कितनी तकलीफ में रहा होगा, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।"

उन्होंने आगे बताया कि वह गांव में रहकर खेती करते हैं, जबकि बच्चों की पढ़ाई के लिए उन्होंने परिवार को पुणे में रखा था। उनका एक ही बेटा था और उसी के बेहतर भविष्य के लिए परिवार के कुछ सदस्य पुणे में रह रहे थे। अब बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

कैसे हुआ भीषण हादसा?

पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे येवलेवाडी स्थित ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड रिसर्च के मुख्य गेट के पास यह हादसा हुआ। कॉलेज के बाहर बस स्टॉप पर कुछ छात्र बस का इंतजार कर रहे थे।

इसी दौरान बोपदेव घाट से नीचे उतर रहा एक तेज रफ्तार टेम्पो आगे चल रही कार से टकरा गया। टक्कर के बाद चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया और टेम्पो सीधे बस स्टॉप पर खड़े छात्रों से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पांच छात्र इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान तीन छात्रों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों की पहचान सिद्धेश राजे, विशाल डांगडे और मोहिनी चौधरी के रूप में हुई है। वहीं, श्वेता तलेकर और सोहम घांगाले घायल हुए हैं। दोनों का अस्पताल में उपचार जारी है।

टेम्पो चालक हिरासत में, ब्रेक फेल होने की आशंका

कोंढवा बुद्रुक-येवलेवाडी पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद टेम्पो चालक प्रतीक मारुति चव्हाण (22) को हिरासत में ले लिया गया है। उसे मेडिकल जांच के लिए ससून अस्पताल भेजा गया। शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि तेज रफ्तार टेम्पो का ब्रेक फेल हो गया था, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हालांकि, हादसे की असली वजह का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।