27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Maharashtra / Mumbai / पुणे में साइबर ठगों का बड़ा खेल! कंपनी मालिक बनकर 30 लाख की ठगी, 82 साल के बुजुर्ग को लगाया 24.64 लाख का चूना

पुणे में साइबर ठगों का बड़ा खेल! कंपनी मालिक बनकर 30 लाख की ठगी, 82 साल के बुजुर्ग को लगाया 24.64 लाख का चूना

Pune Crime News: पुणे में साइबर ठगी के दो हैरान करने वाले मामले सामने आए हैं। कंपनी मालिक के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप मैसेज भेजकर 30 लाख और 82 वर्षीय बुजुर्ग से विदेशी ट्रेडिंग के नाम पर 24.64 लाख रुपये ठगे गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 27 Nov 2026, 5:05 PM IST

WhatsApp fraud Pune

कंपनी मालिक के नाम पर फर्जी मैसेज से 30 लाख की चपत (AI Image)

Pune Cyber Fraud: पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में साइबर ठगी के दो चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। साइबर अपराधियों ने ठगी के लिए नए-नए तरीके अपनाते हुए एक कारोबारी से 30 लाख रुपये और 82 साल के बुजुर्ग से 24 लाख 64 हजार रुपये ठग लिए। एक मामले में ठगों ने कंपनी के मालिक के मोबाइल नंबर का क्लोन बनाकर फर्जी व्हाट्सएप (WhatsApp) मैसेज भेजा, जबकि दूसरे मामले में विदेशी करेंसी एक्सचेंज ट्रेडिंग में निवेश का लालच देकर बुजुर्ग को अपना शिकार बनाया। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कंपनी मालिक का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर 30 लाख रुपये की ठगी

साइबर ठगी का पहला मामला पुणे के वाकड इलाके का है। यहां साइबर अपराधियों ने एक कंपनी के मालिक और डायरेक्टर आनंद मोहगावकर के नाम और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा किया। आरोपियों ने उनके नाम से फर्जी व्हाट्सएप मैसेज भेजकर शिकायतकर्ता को विश्वास में लिया और 30 लाख रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा।

शिकायतकर्ता को लगा कि मैसेज कंपनी के मालिक की ओर से आया है। इसी भरोसे में आकर उन्होंने बताए गए बैंक खाते में 30 लाख रुपये भेज दिए। बाद में पता चला कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। इस मामले में वाकड पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मोबाइल नंबर और बैंक खाते से जुड़े विवरणों की जांच कर रही है।

82 साल के बुजुर्ग को विदेशी ट्रेडिंग का झांसा, 24.64 लाख रुपये गायब

साइबर ठगी का दूसरा मामला पुणे के बावधन इलाके का है। यहां 82 वर्षीय बाबू राजेंद्र राघवेंद्र हेगड़े को साइबर अपराधियों ने निशाना बनाया। आरोपियों ने 17 से 21 नवंबर के बीच उनके मोबाइल नंबर पर तीन अलग-अलग अज्ञात मोबाइल नंबरों से व्हाट्सएप कॉल किए।

ठगों ने बुजुर्ग को Xtrade नाम के विदेशी एक्सचेंज ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में निवेश करने का झांसा दिया। उन्हें मुनाफे का लालच देकर बैंक खाते से जुड़ी जानकारी और लेनदेन के जरिए पैसे जमा करवाए गए। आरोपियों ने HDFC बैंक की अलग-अलग शाखाओं से जुड़े सेविंग अकाउंट के माध्यम से कई बार में कुल 24 लाख 64 हजार 315 रुपये की रकम ठग ली।

जब बुजुर्ग को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला, तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। इस मामले में बावधन पुलिस स्टेशन में तीन अज्ञात मोबाइल धारकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

फिलहाल, पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप गतिविधियों और बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है।