क्राइम

बिहार: प्यार में फेल BF ने पहले प्रेमिका को मारी गोली, फिर कर ली खुदकुशी

ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की बेरहमी से की हत्या RJD विधायक की भतीजी है मृतक लड़की

2 min read
murder
murder

मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। वहां के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक प्रेमी युगल का शव बरामद किया गया है। शुरुआत में पुलिस को यह मामला हत्या का लग रहा था। हालांकि, शनिवार को इस मामले का एक बड़ा ट्विस्ट सामने आया है।

पुलिस ने शनिवार को इस मामले का खुलासा करते हुए इसे आत्महत्या बताया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह मामला असफल प्रेम के कारण आत्महत्या का है।

विधायक की भतीजी है लड़की

पुलिस को जांच के बाद पर पता चला कि शुक्रवार की रात के अंधेरे में युवक मोहम्मद आशिफ ने अपनी प्रेमिका रिया उर्फ ट्विंकल की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई।

आपको बता दें कि मृतक लड़की की पहचान मुंगेर के राजद विधायक विजय कुमार की भतीजी के रूप में हुई है। जबकि आशिफ भी मुंगेर का ही रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, लड़की अपने घर से शुक्रवार शाम सात बजे ये कहकर निकली थी कि वह अपने एक दोस्त के घर से किताब लेने जा रही है। लेकिन जब देर रात तक वो घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच उन्हें खबर मिली की मुंगेर सदर प्रखंड के पीछे एक युवक-युवती का शव बरामद हुआ है। बाद में मृतकों की पहचान रिया और आशिफ के रूप में की गई।

आशिफ के दोस्त ने किया खुलासा

पुलिस ने शुरुआत में इस मामले को हत्या समझा। बाद में जांच के दौरान मृतक आशिफ के दोस्त दानिश को को हिरासत में लिया, तब जाकर राज से पर्दा उठा। पुलिस ने इस मामले में हिरासत में लिया है। पुलिस का दावा है कि दानिश ने ही आशिफ को पिस्तौल दिलाई थी। पुलिस को दानिश के पास से एक पिस्तौल और दो गोली तथा मृतकों का मोबाइल फोन बरामद किया है।

Published on:
21 Sept 2019 05:28 pm