क्राइम

गोली मारने के बाद वेदिका को 5 घंटे तक साथ लेकर घूमता रहा प्रियांश, मिटाए कई अहम सबूत, हत्या का मामला दर्ज

Jabalpur shootout: एमपी के जबलपुर में 16 जून को हए गोलीकांड में घायल वेदिका ठाकुर ने सोमवार को दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी कथित भाजपा नेता प्रियांश विश्वकर्मा पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
2 min read
Jun 27, 2023
Jabalpur shootout
Jabalpur shootout

Jabalpur shootout: मध्य प्रदेश के जबलपुर में कथित बीजेपी नेता प्रियांश विश्वकर्मा ने जिस युवती को गोली मार मारी थी, उसकी 10 दिन के बाद सोमवार को मौत हो गई है। वेदिका अपने माता - पिता की इकलौती संतान थी। वेदिका की मौत के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

गोली लगने के बाद पीड़िता को लेकर 5 घंटे तक घूमता रहा आरोपी
बता दें कि घटना शुक्रवार यानी 16 जून दोपहर 1 बजे की है। बताया जाता है कि आरोप प्रियांश गर्लप्रेंड़ वेदिका को गोली लगने के बाद लगभग 5 घंटे तक लेकर घुमाता रहा। आरोपी कई जगह पीड़िता का इलाज कराकर मामले को दबाने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने का उसने एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाकर फरार हो गया। अब इस मामले में युवती ने अपना बयान दिया है। उसने बताया कि कथित भाजपा नेता प्रियांश ने ही उसे गोली मारी है। पुलिस ने इस मामले में 302 का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मृतका के परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
वेदिका के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि पुलिस मामला दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी। पुलिस मामले को रफा दफा करना चाहती थी। काफी दबाव के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

मौत से पहले मृतका ने दिया था बयान
गौरतलब है कि देविका की फेंड घटना के बाद से ही गायब चल रही है। इसके साथ वह प्रियांश के ऑफिस गई थी। पायल मामले की गवाह है। वहीं वेदिका ने अपनी मौत से पहले पुलिस को बयान दिया था। मृतका ने अपने बयान में कहा था कि उसपर प्रियांश ने ही गोली चलाई है। हालांकि गोली चलाने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

Updated on:
27 Jun 2023 08:05 am
Published on:
27 Jun 2023 08:04 am
Also Read
View All
जालोर ब्लाइंड मर्डर: पत्नी का प्रेमी ही निकला कातिल, इश्क में रोड़ा बने पति को दोनों ने मिलकर उतारा मौत के घाट

जयपुर के खोह नागोरियान में नशेड़ी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या, 2 दिन से घर में मचा रहा था उत्पात

भरतपुर ब्लाइंड मर्डर: बेटे की बीमारी का बदला रिश्तेदार की जान लेकर चुकाया, प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया और मार दी गोली

हनुमानगढ़: फर्जी नंबर प्लेट लगी क्रेटा कार नहर में गिरी, डमी नोट और दस्तावेज बरामद; गाड़ी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

Jhalawar News: जेल से रिहाई का जश्न पड़ा भारी, हिस्ट्रीशीटर कबीर संजरी 10 साथियों संग फिर गिरफ्तार, 3 कारें जब्त