क्राइम

अब केरल: महिला ने कहा ब्लू व्हेल खेल ने ली उसके बच्चे की जान

सरकार की सारी कोशिशों के बावजूद केरल के एक छात्र ने पंखे से लटककर दे दी अपनी जान।
2 min read
• •
Updated: 16 Aug 2017, 9:11 AM IST
Feature image

तिरुवनंतपुरम्. लगातार बच्चों की मौत का कारण बन रहे ब्लू व्हेल के कारण एक और छात्र जान गंवा बैठा। केरल में 11वीं कक्षा के एक छात्र ने संदिग्ध हालात में खुदकुशी कर ली। उसका शव कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला। परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे ने ब्लू व्हेल गेम की वजह से अपनी जान दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला तिरुवनंतपुरम का है। 11वीं कक्षा में पढऩे वाले मनोज ने बीते 26 जुलाई को मनोज ने अपने कमरे में पंखे से लटकर जान दे दी। अब परिजनों का कहना है कि मनोज ने ब्लू व्हेल गेम की वजह से अपनी जान दी है। पिछले 9 महीने से उसका व्यवहार में तेजी से बदला था।

कुछ महीने पहले गेम के बारे में बताया था
मनोज की मां अनु के अनसार कुछ महीने पहले मनोज ने उनसे ब्लू व्हेल गेम के बारे में बताया था। उसने कहा था कि इस गेम में एक टास्क पूरा करना होता है। कई बार इसे पूरा करने के लिए लोगों को अपनी जान देनी होती है। इसके बाद अचानक मनोज के स्वभाव और व्यवहार में बदलाव आने लगा। उसने झूठ बोलना शुरू कर दिया था।

अकेला चला जाता था कब्रिस्तान जैसी जगहों पर
अनु ने बताया कि कई बार वह किसी भी समय अकेला कब्रिस्तान जैसी जगहों पर चला जाता था। उसके शरीर पर भी गोदने के कई तरह के निशान बने हुए थे. वह रात-रात भर जगा करता था। सुबह 5 बजे सोता था। जनवरी में उसकी मां ने देखा कि उसके हाथों पर ए, बी और आई अक्षर लिखे हुए हैं। वह दोस्तों से लिखने के लिए कहता था।

पुलिस कर रही मनोज के फोन की जांच
पुलिस के मुताबिक, मनोज की मां के नए बयानों के आधार पर इस गेम से उसकी मौत का कोई एंगल नहीं जुड़ रहा है। पुलिस मनोज के फोन की जांच कर रही है। उसके फोन की जांच से काफी बात सामने आने का अनुमान लगाया जा रहा है। मुंबई में एक किशोर की आत्महत्या के बाद इस गेम को बैन करने की बात संसद में भी उठी।

केंद्र सरकार ने लगा दिया खूनी गेम पर बैन
इसे गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार ने इस खूनी गेम पर बैन लगा दिया है। आईटी मिनिस्ट्री ने बकायदा सर्कुलर जारी करके इस गेम को सोशल मीडिया सहित हर जगह से बैन की बात कही है। यदि कहीं दिखे तो इसकी शिकायत की जा सकती है।

Updated on:
16 Aug 2017, 9:11 AM IST
Published on:
Also Read
View All
भांजे के हमले में जख्मी मामा ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, महज 60 हजार की वसूली को लेकर हुआ खूनी खेल, हत्या की धारा जोड़ी

Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Chain Snatching Gang: महामाया मंदिर में चेन स्नेचिंग, अंतरजिला गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, कोरबा से आए थे अंबिकापुर

जयपुर के लग्जरी होटल में बड़ा कांड! फर्जी बाप-बेटे बनकर आए 2 लोग 4 मिनट में कर गए खेल; इंस्टाग्राम पर किया था पसंद