5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मासूमों की मौत का खेल ब्लू व्हेल गेम पर सरकार ने चलाया चाबुक

इंटरनेट पर ऐसे गेम की उपलब्धता को लेकर सरकार चिंतित है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अगार मालवा

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 15 Aug 2017, 9:29 PM IST

blue whale

मुकेश केजरीवाल

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने गूगल, फेसबुक सहित सभी सोशल मीडिया सेवा प्रदाताओं को आदेश जारी किया है कि वह ब्लू व्हेल गेम या इससे मिलते जुलते किसी भी गेम को अपने माध्यम से प्रसारित ना होने दें। अगर कोई इस गेम को प्रसारित कर रहा हो तो उसके बारे में एजेंसियों को सूचना दें। यह आदेश केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने जारी किया है। गूगल, फेसबुक, वाट्सएप, याहू, माइक्रोसॉफ्ट, इंस्टाग्राम सहित सभी प्रमुख आईटी कंपनियों को इस बारे में निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि ऐसी सूचना मिली है कि ब्लू व्हेल गेम चैलेंज को खेलते हुए बच्चे आत्महत्या करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। इंटरनेट पर ऐसे गेम की उपलब्धता को लेकर सरकार चिंतित है। पाया गया है कि इस गेम का एडमिनिस्ट्रेटर सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर बच्चों को इस खेल के लिए आमंत्रित करता है। खेल के दौरान बच्चे कई ऐसे कदम उठाने को भी प्रेरित हो जाते हैं जो उन्हें गंभीर चोट पहुंचा देता है। कई बार यह मामले आत्महत्या तक ले जाते हैं। सरकार ने इन सभी कंपनियों कोई आदेश दिया है कृपया यह सुनिश्चित करने की अगर पहले से भी ऐसा कोई गेम उनके प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है तो वह इसे तत्काल वहां से हटा दें।


दुनियाभर में 130 बच्चों की जान ली
ऑनलाइन गेम ब्लू व्हेल चैलेंज भारत समेत पूरी दुनिया में तेजी से फेल रहा है। यह गेम भारत, चीन, अमरीका समेत कई देशों में अब तक 130 बच्चों की जान ले चुका है। इस गेम में बच्चों को 50 दिनों का एक टास्क दिया जाता है। अंतिम टास्क में बच्चों को आत्महत्या करने का टास्क दिया जाता है।

भारत में हो चुकी हैं कई मौतें
भारत में भी इस जानलेवा गेम के कारण कई बच्चों की मौत हो चुकी है। इस गेम के चलते आत्महत्या करने की सबसे पहली घटना मुंबई में सामने आई थी। यहां 30 जुलाई को अंधेरी ईस्ट की शेर-ए-पंजाब कालोनी में मनप्रीत सिंह साहनी नाम के 14 वर्षीय छात्र ने 5 मंजिला इमारत से कूदकर अपनी जान दी थी।