क्राइम

सरकारी भवन में बम धमाका, मची अफरा-तफरी, दो की हालत नाजुक

बिहार के एक सरकारी भवन में बम धमाका हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2018, 4:42 PM IST
बम विस्फोट
सरकारी भवन में बम धमाका, मची अफरा-तफरी, दो की हालत नाजुक

नई दिल्ली। बिहार के मधुबनी जिले में एक सरकारी भवन में बम धमाका हुआ है। इस हादसे में तीन बच्चियां बुरी तरह जख्मी हो गई हैं, जबकि दो की हालत नाजुक है। वहीं, इस घटना के बाद से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है। घायल बच्चों को सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।

पशु चिकित्सालय में हुआ बम धमाका

घटना जिले के बासोपट्टी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पशु चिकित्सालय भवन की है। बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर इस भवन में अचानक बड़ा बम धमाका हुआ। पास में खेल रही तीन बच्चियां इस धमाके की चपेट में आ गईं। इसमें दो बच्चियों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जख्मी बच्चियों की हाथ, पैर और सिर बुरी तरह झुलस गई है।
जानकारी के मुताबिक, किसी असमाजिक तत्व ने बम को जर्जर भवन में एक झोले में छुपाकर रख दिया था। वहां आज कुछ बच्चियां खेल रही थीं । उनकी नजर उस झोले पर पड़ी और जैसे ही उन्होंने उसे उठाया उसमें रखे बम में तेज धमाका हो गया। तीन बच्चियां इसकी चपेट में आ गईं । बम फटने की जोरदार आवाज से वहां अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रह

मौके पर पहुंचे सभी बड़े अधिकारी

इधर, इस घटना की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। घटनास्थल से सटे ही पीएचसी, नया पशु चिकित्सालय, कृषि कार्यालय सहित सरकारी आवास हैं। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजय कुमार एसआइ दिवाकर कुमार,सुनील कुमार,सीओ सुमन सहाय मौके पर पहुंच गए। फिलहाल, पूरे इलाके में पुलिस छानबीन कर रही है। लेकिन, सबसे हैरानी की बात यह है कि इस सरकारी भवन में कहां से बम आया और बम रखने वाला मकसद क्या था? फिलहाल, हर पहलू पर जांच की जा रही है। लेकिन, इलाके में तनाव का माहौल है और लोग दहशत में दिख रहे हैं। वहीं, अब फॉरेंसिक टीम को भी इस घटना के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें जल्द से जल्द मौके पर पहुंचने के लिए कहा गया है।

Published on: