क्राइम

इंफाल में बम धमाके से मचा हड़कंप, चार पुलिसकर्मियों की हालत नाजुक

मणिपुर में बड़ा धमाका पुलिस ने इलाके को कराया खाली
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Nov 2019, 11:30 AM IST
bomb blast

नई दिल्ली। बड़ी खबर मणिपुर से आ रही है। राजधानी इंफाल में सुबह-सुबह बम धमाके से हड़कंप मच गया है। इस हादसे में चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इधर, पुलिस ने पूरे इलाके को खाली करा दिया है और हमलावरों की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह इंफाल में बड़ा बम धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि जिस इलाके में धमाका हुआ है वहां बिहार के लोग सबसे ज्यादा रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला पुलिस को निशाना बना कर किया गया है। इस हमले में चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि एक शख्स की भी हालत नाजुक है। सभी घायलों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके को खाली करा दिया है और मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल, अब तक किसी भी उग्रवादी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस घटना से इलाके में तनाव बना हुआ है। ज्यादा जानकारी का अभी इंतजार है।

Published on: