मासूम के साथ की गई ऐसी दरिंदगी कि सुनकर कांप जाएंगे।
नई दिल्ली। गुजरात के सूरत में एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की गई है। बताया जा रहा है कि डिंडोली इलाके में एक पांच साल की बच्ची के साथ पहले रेप किया गया, इसके बाद आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट और आंतों को बुरी तरह जख्मी कर दिया। वहीं, इस घटना के बाद से पीड़िता की हालत बेहद नाजुक बनी हुई और डॉक्टर्स की निगरानी में इलाज जारी है।
जान से मारने की कोशिश
जानकारी के मुताबिक, 29 सितंबर को एक मासूम के साथ रोशन उर्फ कालू ने रेप किया। रेप करने के बाद आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट को बुरी तरह जख्मी कर दिया। इसके बाद उसे जान से मारने की कोशिश करते हुए उसे बुरी तरह पीटा। इसमें उसकी आंतें भी खराब हो गई। इतना ही नहीं आरोपी ने उसके चेहरे को भी काटा। गंभीर हालत में उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स का कहना है कि मासूम के प्राइवेट पार्ट और आंतों को इतनी बुरी तरह चोट पहुंचाई गई है कि उन्हें शरीर से निकालना पड़ेगा। डॉक्टरों का कहना है कि उसका प्राइवेट पार्ट पूरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका है और इसके उपचार के तौर पर आंतें निकालनी पड़ेंगी।
डॉक्टर्स ने बताया कि उसे मशीनों की मदद लेनी पड़ रही है, क्योंकि उसके कई अंगों में गहरी अंदरूनी चोटें भी आई हैं और उन्हें ठीक होने में कई महीने लगेंगे। उनका कहना है कि आरोपी ने किसी औजार से उसे चोटें पहुंचाई हैं और उसके चेहरे पर काटे जाने के निशान भी गहरे हैं। हालांकि, अब तक उसकी हालत में ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिला है। बच्ची को फिलहाल सूरत म्यूनिसिपल इंस्टिट्यूट में आईसीयू में रखा गया है।
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इधर, पुलिस में मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी रोशन उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय अदालत ने आरोपी को 5 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस कई धाराओं में मामला दर्ज कर उससे पूछताछ कर रही है। वहीं, घटना के बाद पीड़िता परिवार काफी दहशत में है और इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।