
नई दिल्ली।असम में नागरिकता संशोधन कानून ( CAA ) का विरोध करने और हिंसा उकसाने के आरोप में अखिल गोगोई को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ( nia ) उन्हें दिल्ली ले आई है। उन्हें जोरहाट से दिल्ली लाया गया। अखिल गोगोई को असम पुलिस ने 12 दिसंबर को जोरहाट से गिरफ्तार किया था। बाद में असम पुलिस ने गोगोई को एनआईए को सौंप दिया था।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ( एनआईए ) ने भारतीय दंड संहिता ( IPC ) की धारा अलिख गोगोई के खिलाफ 120 B, 124 A, 153A, 153B और UAPA की धारा 18 और 39 के तहत मामला दर्ज किया।
बता दें कि असम में नागरिकता संशोधन विधेयक ( CAA ) के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों के बीच 12 दिसंबर को आरटीआई कार्यकर्ता और किसान नेता अखिल गोगोई को जोरहाट से ऐहतियातन गिरफ्तार किया था। गोगोई को जोरहाट जिले के साथ-साथ राज्य के अन्य क्षेत्रों में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गिरफ्तार किया गया था।
कृषक मुक्ति संग्राम समिति के सलाहकार अखिल गोगोई गिरफ्तार करने से पहले जोरहाट के उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए थे। धरने से उठकर जाने के बाद पहले उन्हें ऐहतियाती तौर एक वकील के आवास से गिरफ्तार किया गया था।