
चेन्नई। तमिलनाडू से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी रिश्तों को शर्मासार किया है। साथ ही मां-बेटी जैसी पवित्र रिश्ते को भी दागदार किया है। दरअसल चेन्नई में एक नाबिलग लड़की को उसकी मां ने अपने ही प्रेमी से जबरन शादी करवा दी। सबसे विचित्र बात यह है कि दोनों ने मिलकर उसे 20 दिन तक कैद करके रखा और इस दौरान आरोपी युवक नाबालिग लड़की से रेप करता रहा। हालांकि जब इस घटना की भनक एक व्यक्ति को लगी तो उसने फौरन ही इसकी जानकारी चाइल्ड लाइन को दी। चाइल्ड लाइन की टीम ने बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंच कर बच्ची को उनके कैद से मुक्त कराया। बताया जा रहा है कि पीड़िता जब छोटी थी तभी उसके पिता को देहांत हो गया था।
कैसे सामने आया यह मामला
आपको बता दें कि शुक्रवार को एक अज्ञात शख्स ने चाइल्ड लाइन के अधिकारी को फोन कर बताया कि एक लड़की की अभी हालफिलाल शादी हुई है, जो दिखने में नाबालिग सी लगती है। देखने पर ऐसा मालूम पड़ता है कि लड़की की शादी जबरदस्ती कराई गई है। इसके अलावे तीन आदमी और एक औरत उसे कमरे में बंद करके रखते हैं। इस कॉल के बाद अधिकारियों को कुछ संदिग्ध लगा। फौरन ही शख्स के बताए गए पते पर पुलिस के साथ अधिकारी पहुंचे और वहां से बच्ची को उनके चंगुल से बचाया। इसके बाद बच्ची को कांचीपुरम के चाइल्ड लाइन वेलफेयर कमिटी के सामने ले जाया गया। जहां पर उनका बयान दर्ज किया गया।
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
आपको बता दें कि अपने बयान में पीड़ित लड़की ने बताया है कि वह नीलनकराई में पिता और मां के साथ रहती थी। जब वह बहुत छोटी थी तभी उसके पिता का देहांत हो गया। उसके कुछ महीने बाद उसकी मां का संबंध 33 वर्ष के शख्स राजशेखर के साथ हो गया। पीड़िता ने आगे बताया कि राजशेखर मुझसे शादी करना चाहता था और इसके लिए मेरी मां से बात भी कर लिया। उसने कहा कि शादी के बाद भी वह मां के साथ संबंध रखेगा और हमारी आर्थिक मदद करेगा। लेकिन मैंने उनसे शादी करने से साफ मना कर दिया। एक दिन जब मैं ट्यूशन क्लास जा रही थी तभी रास्ते में तीन लोगों ने मेरा किड़नेप कर लिया और कार में बैठाकर कहीं ले गये। वहां पर तीन दिनों तक एक कमरे में कैद करके रखा गया और फिर जबरन राजशेखर से शादी करवा दी। इस शादी में मेरी मां भी शामिल थी। शादी के बाद उसे एक घर में ले जाया गया और 20 दिन तक लगातार रेप किया। बता दें कि पीड़िता की आपबीती सुनकर पुलिस ने आरोपी राजशेखर, बच्ची की मां और अन्य दो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ हीं जांच कर रही है। फिलहाल बच्ची को पुलिस ने शेल्टर होम भेज दिया है।