पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान कन्नन उर्फ गोपालकृष्णन (21), महेंद्रन, शिवकुमार (35) के साथ विद्या (28) के रूप में हुई है। इसके अलावा पुलिस ने घटना में शामिल 16 वर्षीय लड़के को भी गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि पिछले 6 महीनों से चले यौन उत्पीड़न के इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब 14 वर्षीय पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार पांचों आरोपियों ने पीड़िता पर नकदी और मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की। 18 अक्टूबर को घटना वाली रात आरोपियों ने पीड़िता के कपड़े उतारे और उसे पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई की। यही नहीं जब पीड़िता के पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला बोल दिया।