नई दिल्ली। अमृतसर में दशहरे के दिन ट्रेन हादसे में मारे गए 60 से अधिक लोगों प्रति लोगों की सहानुभूति के अलग-अलग तरीके सामने आ रहे हैं। लेकिन इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को अपने परिवार का हिस्सा बताने वाले पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिद्धू का नया चेहरा सामने आया। राज्य सरकार के और से पीड़ितों को चेक देते समय जहां उन्होंने बड़ी आत्मीयता दिखाई थी, वहीं हादसे में मरने वालों की याद में निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान उनके चेहेर पर हंसी छाई रही। आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने रेल हादसे को कुदरत का कहर बताया था। जिस रावण दहन कार्यक्रम के दौरान यह रेल हादसा हुआ, उसमें बतौर मुख्य अतिथि नवजोत सिंह की पत्नी नवजोत कौर मौजूद थीं।