नई दिल्ली। अमृतसर रेल हादसे को लेकर जहां पूरा देश सदमे में है, वहीं एक पुल से फंदे पर लटके शख्स की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में दावा किया जा रहा है कि रेल हादसे के बाद ट्रेन के ड्राइवर ने सुसाइड कर लिया। दरअसल, यह दावा सोशल मीडिया पर एक्टिव यूजर्स की ओर से किया जा रहा है। हालांकि सबसे पहले इस दावे को शेयर करने वाले ने किए गए ट्वीट डीलीट कर दिया है।