लड़की के भाइयों ने कहा कि जब वे स्टेशन पहुंचे, पुलिस ने उन्हें कमरे के अंदर बंद कर दिया, जबकि उनकी बहन एक और कमरे में थी। जब दोनों कमरे के बीच एक खिड़की खोली, तो उन्होंने पाया कि उनकी बहन एक पंखे से लटक रही है।
नई दिल्ली। दिल्ली के तिलक विहार इलाके में एक नाबालिग लड़की के आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तिलक विहार पुलिस स्टेशन में एक नाबालिग लड़की ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली है। लड़की के परिवार ने आरोप लगाया है कि लड़की पुलिस पोस्ट के कमरे में फांसी पर लटकी मिली थी, जबकि उसके तीन भाइयों को एक दूसरे कमरे में बंद कर दिया गया था।
क्या है मामला
परिवार ने आरोप लगाया कि पड़ोस के एक युवक ने उसका अपहरण कर लिया था और जब वे लड़के के परिवार से पूछने के लिए उनके घर पहुंचे तो उन्हें मारा पीटा गया। बाद में लगभग रात 2:30 बजे मृतक के परिवार को लड़की के बारे में तिलक विहार पुलिस से फोन आया। लड़की के भाइयों ने कहा कि जब वे स्टेशन पहुंचे, पुलिस ने उन्हें कमरे के अंदर बंद कर दिया, जबकि उनकी बहन एक और कमरे में थी। जब उन्होंने दोनों कमरे के बीच एक खिड़की खोली, तो उन्होंने पाया कि उनकी बहन एक पंखे से लटक रही है।
मूकदर्शक बनी रही पुलिस
मृत लड़की के भाइयों ने आरोप लगाया है कि जिन्हें कथित तौर पर पुलिस द्वारा एक दूसरे कमरे में बंद रखा गया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि जब उनकी बहन ने आत्महत्या की तो इस दौरान पुलिस मूक दर्शक बनी रही।
मृत लड़की की मां ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी बेटी का पड़ोस में रहने वाले एक लड़के ने अपहरण कर लिया था। वह लड़का मृत लड़की से शादी करना चाहता था लेकिन लड़की के नाबालिग होने के कारण मां से इनकार कर दिया। मृत लड़की की मां ने बताया कि बाद में पुलिस ने रात में पुलिस स्टेशन बुलाया जहां उसे बताया गया कि उसकी बेटी ने फांसी लगा ली है। महिला ने कहा, 'मेरे 3 बेटों को एक दूसरे कमरे में बंद कर दिया गया था।'
मामले की जांच जारी
इस मामले के सामने आने के बाद आसपास के लोग तिलक विहार पुलिस स्टेशन पर जमा हो गया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लोगों का कहना था कि लड़की और उसका परिवार काफी समय से रोजमर्रा की छेड़छाड़ से परेशान था। दावा किया गया कि इस बारे में पहले भी पुलिस को सूचित किया गया था लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। दूसरी तरफ इस मामले में पुलिस ने कहा है कि उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली थी।
पुलिस ने दावा किया कि असल में लड़की और पड़ोस के लड़के को नाबालिग विवाह के आरोप में पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। दोनों के परिवार वाले भी वहां उपस्थित थे। फ़िलहाल पुलिस अभी इस बात की तफसीस कर रही है कि यह पूरा मामला क्या था। साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि लड़की ने फांसी कैसे लगाई।