दरअसल आरोपी ने महिला के पति से बीते साल दिसंबर में दोस्ती हुई थी।
पुणे: महाराष्ट्र में रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक और मामला सामने आया है। दोस्त ने दोस्त की पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में एक शख्स अपने दोस्त के पास आए दिन जाता रहता था। जिग्नेश नाम के युवक का दोस्त एक कंपनी में काम करता था। जिग्नेश बेरोजगार था । वह हर दिन अपने दोस्त के घर अपनी नौकरी लगाने के लिए बातचीत करने जाता था। लेकिन कई दिन उसके दोस्त को घर से लौटने में देर हो जाती थी। वह दोस्त की पत्नी से बात करता था। बातचीत बढ़ती गई और एक दिन उसने दोस्त की पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने की मांग कर डाली। जिससे दोस्त की पत्नी चौंक गई और उसने उसे घर से बाहर निकाल दिया। लेकिन आरोपी ने दोस्त की पत्नी को फोन कर कथित अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। संबंध नहीं बनाने पर वीडियो पति और परिवार के सामने रखने की बात कहने लगा।
दोस्त की पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की मांग
दरअसल आरोपी ने महिला के पति से बीते साल दिसंबर में दोस्ती हुई थी। उसके बाद वह उसके घर आता जाता था उसे अचानक दोस्त की पत्नी पसंद आ गई और उसने उसके कुछ अश्लील फोटो बना लिए जिसे वायरल करने की धमकी वह महिला को देने लगा और कहने लगा कि 'सेक्स कर लो और रात को बिस्तर गर्म कर दो वरना सब वायरल हो जाएगा।' यहां तक की आरोपी ने महिला के पति को भी धमकी देने लगा। यह होने के बाद महिला डर गई लेकिन उसने पुलिस में कम्प्लेन की जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी इस तरह की हरकत पहले भी कर चुका है। इस मामले में वह एक बार जेल भी जा चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपी का ट्रैक रिकॉर्ड खंगाल रही है।