Crime News: जिस तरह से सड़क पर ये मुठभेड़ हुई, वैसा कम ही देखने को मिलता है।
Crime News: पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ कोई नई बात नहीं है लेकिन ये बीच सड़क हो तो निश्चित ही चौंकाती है। गुरुवार देर रात पाकिस्तान की केंद्रीय जांच एजेंसी यानी सीआईए ने मुठभेड़ के दौरान कई मामलों में फरार चल रहे एक अपराधी को मार गिराया। ये पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सीसीटीलवी की जो फुटेज सामने आई हैं, उसमें आरोपी पुलिस पर रिवाल्वर ताने दिख रहा है। जिसके बाद पुलिस ने भी वापस फायरिंग कर उसको मार दिया।
पुलिस ने कहा- आरोपी की तरफ से पहले चली गोलियां
पाकिस्तान के अखबार दुनिया न्यूज के अनुसार, पुलिस का कहना है कि वांछित अपराधी ने पुलिस को देखते ही गोलियां चला दीं। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मारे गए बदमाश की पहचान नदीम उर्फ भोला के रूप में हुई। पुलिस ने बताया है कि नदीम के खिलाफ हत्या, डकैती जैसे जघन्य अपराधों के कई मामले चल रहे थे। वह लंबे समय तक जेल में भी रह चुका है। जेल से आने के बाद उसने फिर से अपराध करना शुरू कर दिया था।
यह भी पढ़ें: पति-पत्नी ने बच्चे के लिए किराए पर ली लड़की की कोख, गर्भवती होने पर रखा साथ, डिलीवरी के दिन वो किया जो कोई नीच भी ना करे