क्राइम

क्लास में छात्राओं की शर्ट उतरवाता था प्रोफेसर, कहता था नियम के तहत जरूरी जांच कर रहा हूं, खड़ी रहो

Crime News: जांच में सामने आया है कि प्रोफेसर ना सिर्फ छात्राओं से शर्ट उतारने को कहता था बल्कि साथ ही उनके शरीर पर भी कमेंट करता था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jul 2023, 4:33 PM IST
Crime News
कॉलेज का कहना है कि निष्पक्ष जांच के बाद प्रोफेसर को निकाला गया है।

Crime News: एक कॉलेज प्रोफेसर के छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाल दिया गया है। अमेरिका के मैरीलैंड में मोंटगोमरी कॉलेज में ये हुआ है। प्रोफेसर पर आरोप है कि जरूरी मेडिकल जांच की बात करते हुए ये छात्राओं को अपनी शर्ट उतारने और केवल ब्रा पहनकर खड़े रहने के लिए कहता था। 11 छात्राओं ने इस बाबत प्रोफेसर के खिलाफ गवाही दी है। जिसके बाद उसको नौकरी से निकाला गया है।

शिक्षा विभाग ने भी लिया संज्ञान
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी प्रोफेसर का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। अमेरिकी शिक्षा विभाग के नागरिक अधिकार कार्यालय यानी OCR ने पाया कि प्रोफेसर ने कम से कम 11 महिला छात्रों को अपनी शर्ट उतारने और केवल ब्रा के साथ रहने का निर्देश दिया, ऐसा करते हुए वह इसे नियम के तहत किया जाने वाली एक जांच कहता था। कार्यालय ने कहा कि प्रोफेसर का बर्ताव शिक्षा में जेंडर भेदभाव को प्रतिबंधित करने वाले कानून का उल्लंघन है।

OCR के मुताबिक, छात्राओं के उत्पीड़न की बात सामने आने पर मॉन्टगोमरी कॉलेज ने प्रोफेसर को छुट्टी पर भेजते हुए जांच की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर उसे नौकरी से निकाल दिया गया। सीआर ने कॉलेज से छात्राओं के साथ इस तरह की घटना रोकने के लिए अतिरिक्त कदम उठाने को कहा है।

यह भी पढ़ें: 23 साल से साधु बनकर रह रहा था 45 हजार का इनामी, पुलिसवाले भी बाबा बनकर पहुंचे आश्रम, फिर फिल्मी स्टाइल में हुई धर-पकड़

Updated on:
1 Jul 2023, 4:33 PM IST
Published on: