7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

23 साल से साधु बनकर रह रहा था 45 हजार का इनामी, पुलिसवाले भी बाबा बनकर पहुंचे आश्रम, फिर फिल्मी स्टाइल में हुई धर-पकड़

Crime News: पुलिस ने लंबे समय तर आरोपी की गतिविधि पर नजर रखी और चीजें पुख्ता होने पर उसे धर दबोचा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Rizwan Pundeer

•

Updated: 1 Jul 2023, 3:15 PM IST

Crime News

पुलिस की गिरफ्त में इनामी आरोपी

Crime News: गुजरात की सूरत पुलिस ने एक खास ऑपरेशन में 23 साल बाद हत्या के मामले में शामिल एक मोस्ट वांटेड अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के सिर पर 45 हजार का इनाम था। आरोपी की पहचान ओडिशा के बेरहामपुर इलाके के गौरांग चरण पांडा उर्फ पद्मचरण के रूप में हुई है। उसको मथुरा के कुंजकुटी आश्रम से गिरफ्तार किया गया है।

सूरत में की थी हत्या
पद्मचरण 2001 में सूरत के शांतिनगर इलाके में रह रहा था। यहां उसका एक महिला के साथ रिश्ता था। इस महिला का विजय शिवदास नाम के व्यक्ति से भी संबंध था। इस पर दोनों में अनबन हुई और पद्मचरण ने विजय की हत्या कर दी। सूरत पुलिस के मुताबिक विजय की हत्या करने के बाद पद्मचरण सूरत छोड़कर बहरामपुर चला गया। इसके बाद वह मथुरा पहुंचा और अपनी पहचान बदलकर साधु बन गया। आश्रम में वह एक साधु की तरह ही रहने लगा।

पुलिस ने बताया कि उसका पति एक मुखबिर के जरिए मिला। इसके बाद पुलिस के ही कुछ लोग साधु के वेश में आश्रम पहुंचे। कुछ दिन पद्मचरण की गतिविधियों पर नजर रखी गई तो पुलिस को विश्वास हो गया कि ये आदमी वही है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: Gujarat Riot Case: तीस्ता सीतलवाड़ को हाईकोर्ट से झटका, जाना पड़ सकता है जेल