
नई दिल्ली (पत्रिका न्यूज नेटवर्क)। स्टिंग में भास्कर के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर के सामने भी रकम कैश में लेने की बात की गई। वह अपने अफसर को निर्देश देते हैं। स्टिंग करने वाला रिपोर्टर बार-बार घुमा-घुमाकर कैश में रकम लेने की बात भास्कर के कई अन्य अफसरों को भी कहता है, पूरा प्रबंधन इसके इंतजाम में जुट जाता है। बता दें कि स्टिंग में शीर्ष प्रबंधन के सामने भी मनमाफिक कंटेंट तैयार कराने की बात हुई।
कोबरापोस्ट ने दैनिक भास्कर समूह का स्टिंग वीडियो तीन हिस्सों में जारी किया है। ये प्रमुख अंश तीसरे वीडियो के हैं।
अंडरकवर रिपोर्टर का आशय स्टिंग करने वाले कोबरापोस्ट के प्रतिनिधि से है।
अग्रवाल, दैनिक भास्कर समूह के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।
राहुल जे नामजोशी, भास्कर के एफएम रेडियो के बिजनेस हेड हैं।
राहुल - चार बने हैं, ठीक बने हैं। लाइन ठीक है।
अंडरकवर रिपोर्टर- यू आर बेस्ट पर्सन टू टेक द कॉल, मतलब कुछ अच्छा है इसमें सोच के इसके अलावा कुछ और देखिए कुछ नेताओं के नाम क्या निक नेम्स है मेरे ख्याल से
राहुल- 30 से 40 प्रोडक्शन और चाहिए। कहीं पप्पू, कहीं आचार्य जी से ये सब बोल रहा हो, एंड इट हैज टू बी प्रो बीजेपी, प्रो हिंदुत्व, ये चीज होनी चाहिए।
कर्मचारी- ठीक है।
राहुल- पॉलिटिकल सटायर, सटायर वाला कैंपेन बन गया हमारा । अगले दो दिन में बना कर दे दो।
कर्मचारी- ठीक है।
अंडरकवर रिपोर्टर- बजा दो इनको अच्छे से ये चार ठीक बने हैं
अंडरकवर रिपोर्टर- खाली पप्पू ही नहीं चलेगा, बहन जी भी हैं, और भी बहुत सारे हैं।
कर्मचारी- दीदी हो गईं,
अंडरकवर रिपोर्टर- बहन जी हो गईं।
दिग्गी ने जो शादी की है, उसके किस्से
राहुल- अभी गुजरात एमपी.... वो एमपी में अपने दिग्विजय सिंह दिग्गी राजा उनके पर्सनल किस्से मिल जाएंगे तुमको दिग्गजी
कर्मचारी- ठीक है सर
राहुल- दिग्गी राजा ने जो शादी की और उन सब पे जो चलता है, उसपे खेलो, है न एक वह किसी यंग लडक़ी से शादी कर ली थी जो उनकी बेटी से छोटी थी, बड़ी थी या छोटी थी, वह सब, दिग्गी राजा का तो बहुत माल है उसे निकाल लो।
कर्मचारी- ठीक है।
अंडरकवर रिपोर्टर- और इसमें हम आपको देंगे ऑन पेपर साढ़े सात का ही..
राहुल- ठीक है
अंडरकवर रिपोर्टर- बाकी 2 लॉट में,
राहुल- साढ़े सात का दो लॉट में
अंडरकवर रिपोर्टर- नहीं एक बार चार, एक बार साढ़े तीन
राहुल- वह मैं आपने बाकी लोकेशन मतलब डॅाक्टर साब के ऑफिस से या कहीं और मतलब लोकेशन बता दूंगा... दिल्ली की ही होगी
अंडरकवर रिपोर्टर- एक बार मेरे हाथ मिलवा देना उनसे
अग्रवाल - क्या चाहते है कम्युनिकेट क्या करना चाहते हैं।
अंडरकवर रिपोर्टर- हिंदुत्व का एजेंडा रहेगा।
राहुल- हां, वह कुछ ऑर्डर मैंने बनवा लिए हैं।
अग्रवाल- अच्छा
अंडरकवर रिपोर्टर- जिन्गल्स हैं, वो तो पहले भी हम लोग गुवाहाटी में भी रन कर रहे थे।
अग्रवाल- अच्छा आप कर चुके हो
अंडरकवर रिपोर्टर- हां जी, गुवाहाटी और बेंगलूरु में
अग्रवाल- वह आपने इस्टेब्लिश कर दिया न, कि इसका रेस्पांस कैसे मिलेगा।
राहुल- प्रिंट ...ये रेडियो वर्जन बता देता हूं।
अग्रवाल- इसी का प्रिंट वर्जन बनेगा फिर न, प्रिंट और डिजिटल
अंडरकवर रिपोर्टर- बाकी, लास्ट जो इश्यु था हमारा वो पैसे को लेकर था उसमें धर्मेंद्र अत्री जी से भाई साहब से बात हुई थी वहां का थ्री है, यहां का पंद्रह का था शायद, है न,
राहुल- एमपी, सीजी पंद्रह, प्रिंट और टीवी का आप इंट्रेस्ट दे रहे थे
एक्स्ट्रा यू विल गेट फॉर डिजिटल, उनका अपना डिस्कशन जो है,
अंडरकवर रिपोर्टर- राइट, ये ही चीज वहां पे भी है, उनको धर्मेंद्र अत्री जी को भी मैंने सब कुछ ब्रीफ किया उनका भी यही कहना था कि आपकी नॉलेज में डाल दिया जाए और प्रेसिडेंट साहब की, क्योंकि अल्टीमेटली ही इज रिपोर्टिंग टू भाटिया जी
अग्रवाल- हां, वह तो उनके पास ही है एप्रूवल के लिए मतलब वह सब एक ही जगह से आपको कर देंगे। एक्जिक्युशन सब नीचे ग्राउंड पे करेंगे।
अंडरकवर रिपोर्टर- राइट, तो इसमें हमारा टोटल जो जा रहा है,
इट्स 18, इट्स क्लोज बाई टू 18,
राहुल- 20 हो गया, डिजिटल दोनों एक-एक कर के
अंडरकवर रिपोर्टर- आपने इसमें एड नहीं किया था,
राहुल- नहीं डिजिटल वह एक करोड़ अलग से बोला था।
अग्रवाल- आप बात कर लेना भाटिया से एक बार
अंडरकवर रिपोर्टर- अगर वह १९ जा रहा है तो भी ठीक है, अगर २० जा रहा है तो भी ठीक है। नाउ वी आर हेयर टोमोरो मॉर्निंग, आइ एम हैविंग माइ शेड्यूल फ्लाइट सो
वी वॉन्ट टू रिलीज सम फंड्स सो वी वर हैविंग सम सर्टेन डिस्कशन अबाउट मॉबलाइजिंग कैश...सो व्हेयरएवर यू आर कंफर्टेबल वी विल ड्रॉप इट... माई गार्ड इस देयर... आई मीन माई पिन प्वाइंट गाइ
अग्रवाल- नॉडिंग, सिर हिलाते हैं
अंडरकवर रिपोर्टर- आई विल नॉट इन्वोल्विंग इन टू एट.... गाड़ी चली जाएगी यूपी भवन पे, आइ एम स्टेयिंग तो वहां पर हमारी शासन की व्यवस्था की गाड़ी रहेगी.. एंड माई गाइज आर स्टिल सिटिंग हेयर तो... ही इस बाउंसर विद मी...
अग्रवाल, राहुल से- तो आप बात कर लेना भाटिया जी से एक बार।
राहुल- हां वह हो गया डिस्कशन
अग्रवाल- ठीक है।
(क्रमशः)