क्राइम

पिता करता था रोज दुष्कर्म, फिर एक दिन मां ने अपनी बेटी से साथ बनाया ऐसा प्लान, अब हुआ बड़ा खुलासा

इस मर्डर मिस्ट्री ने पुलिस के भी होश उड़ा दिए।
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2018, 4:07 PM IST
rape
पिता करता था रोज दुष्कर्म, फिर एक दिन मां ने अपनी बेटी से साथ बनाया ऐसा प्लान, अब हुआ बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। झारखंड में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है रांची स्थित अनगड़ा थानाक्षेत्र में एक पिता अपनी दिव्यांग बेटी के साथ रोज दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर भी पिता हैवानियत करता था। आखिरकार, तंग आकर एक दिन पीड़िता ने अपनी मां के साथ मिलकर काफी खौफनाक प्लान बनाया और आरोपी की हत्या कर दी।

यह था मामला...

घटना मई की है, जिसका पुलिस ने अब खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि अनगड़ा पुलिस ने नौ मई को करमाटांड़ जंगल के पास से एक अधेड़ का शव बरामद किया था। शव के पास से एक साइकिल मिली थी, जबकि अधेड़ के सिर के बाईं तरफ गहरे जख्म के निशान थे। इस मामले में अनगड़ा थाना में अधेड़ की पुत्री ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन में अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया था। इस मामले के आईओ मुकेश कुमार सिंह बनाए गए। चार महीने बीत जाने के बावजूद पुलिस इस मामले में कुछ खास नहीं कर पाई। इधर, नए थानेदार शकर प्रसाद ने पदभार संभालने के बाद इस केस की छानबीन शुरू की। उन्होंने लड़की का मोबाइल फोन ट्रेस किया तो पता चला कि रात नौ से 10 बजे के बीच उसका लोकेशन लगातार घर से बाहर बता रहा था। इतनी रात में लोकेशन घर से बाहर होने से थानेदार को उस पर शक हो गया। कई बार पूछताछ की गई, लेकिन उसने अपना जुर्म नहीं कबूला। दो दिन पहले फिर से उसे पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया। इस बीच, थाने में लड़की की मां ने सच बता दिया।

बेटी ने किया यह खुलासा

वहीं, युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह रांची के कोकर स्थित एक निजी कंपनी में काम करती है। माह दो माह में वह घर आया करती थी। पिता नशे का आदी था। पिछले एक साल से जब भी वह घर आती थी, तो नशे में उसका पिता उसके साथ दुष्कर्म करता था। इतना ही नहीं विरोध करने पर मारपीट भी करता। मां विरोध करती, तो उसे भी पीटता था। कई बार उसे समझाने का भी प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं मान रहा था। एक दिन वो ऑफिस से घर आई थी, उसी दौरान पिता नशे में धुत होकर घर पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश। उसी दौरान युवती ने अपनी मां की मदद से हथौड़े से उस पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। इतना ही नहीं सबूत मिटाने के लिए उसने इसे डेड बॉडी को सड़क पर लिटा दिया ताकि कोई दुर्घटना लगे। फिलहाल, पुलिस ने बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

Published on: