क्राइम

दिल्ली: मंडप में दुल्हन को मारी गोली, जख्मी हालत में लिए पति संग फेरे!

दिल्ली के शकरपुर इलाके से दिल दिहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां गुरुवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान दूल्हे की बगल में खड़ी दुल्हन को किसी अज्ञात शख्स ने गोली मार दी।
2 min read
Jan 18, 2019
news
दिल्ली: मंडप में दुल्हन को मारी गोली, जख्मी हालत में लिए पति संग फेरे

नई दिल्ली। दिल्ली के शकरपुर इलाके से दिल दिहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां गुरुवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान दूल्हे की बगल में खड़ी दुल्हन को किसी अज्ञात शख्स ने गोली मार दी। हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। वहीं, घटना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि गोली दुल्हन के पांव को छूती हुई निकल गई। तभी वहां मौजूद लोगों ने महिला को जख्मी हालत में हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद उसको डिस्चार्ज कर दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस शुरुआती जांच में इसको लव ट्राइंगल से जुड़ा मामला मानकर चल रही है।

पुलिस के अनुसार यह कारनामा युवती के किसी सिरफिरे आशिक से जुड़ा हो सकता है। हालांकि दूल्हे ने पूछताछ के दौरान किसी पर शक न होने की बात कही है। दरअसल, पुलिस को इस घटना की जानकारी रात करीब 12.45 के आसपास मिली। घटना के समय मंडावली निवासी पूजा का वैवाहिक कार्यक्रम शकरपुर के प्राचीन शिव मंदिर में चल रहा था। पूजा का पति भारत दिल्ली की ही गीता कॉलोनी का रहने वाला है। तभी शादी समारोह में अचानक पहुंचे एक शख्स ने पूजा पर गोली चला दी। हालांकि गोली पूजा के पैर को टच करती हुई निकल गई। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पूजा घायल अवस्था में शास्त्रीनगर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल से छुटटी मिलने के बाद दुल्हन ने अपने पति भारत के साथ फेरे और विवाह की अन्य रस्में निभाई।

वहीं, चर्चा है कि हमलावर शख्स और पूजा पहले से ही एक दूसरे को जानते हैं। हालांकि पुलिस ने इस बात की कोई पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने जांच के बाद ही कोई स्पष्ट जानकारी होने की बात कही है।

Updated on:
18 Jan 2019 01:09 pm
Published on:
18 Jan 2019 01:09 pm