5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार: 2 दिनों से लापता व्यवसायी का शव मिला, हत्या की आशंका

यहां नगर थाना क्षेत्र में 16 जनवरी से लापता व्यवसायी दीपक कुमार (35) का शव पुलिस ने शुक्रवार को मथुरापुर क्षेत्र से बरामद किया है।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Mohit sharma

Jan 18, 2019

news

बिहार: 2 दिनों से लापता व्यवसायी का शव मिला, हत्या की आशंका

नई दिल्ली। बिहार के खगड़िया जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां नगर थाना क्षेत्र में 16 जनवरी से लापता व्यवसायी दीपक कुमार (35) का शव पुलिस ने शुक्रवार को मथुरापुर क्षेत्र से बरामद किया है। आशंका है कि इसकी गला दबाकर हत्या कर शव को फेंक दिया गया। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

न्यायमूर्ति माहेश्वरी, न्यायमूर्ति खन्ना ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में ली शपथ

नगर थाना के प्रभारी रामदुलार प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि भगत टोला निवासी व्यवसायी दीपक 16 जनवरी की शाम से लापता थे, जिसकी सूचना परिजनों ने गुरुवार को थाने में दी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस उनके सुराग में जुटी थी, इसी क्रम में शुक्रवार को उनका शव उनके घर मथुरापुर के भगत टोला के समीप एक गड्ढे से बरामद किया गया। शव एक बोरे में रखा गया था।

ओडिशा: सुसाइड से पहले शख्स ने वीडियो बनाकर किया पोस्ट, आत्महत्या का यह बताया कारण

प्रसाद ने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि दीपक की गला दबाकर हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया हो। शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।