क्राइम

Delhi Crime: दिल्ली के RK पुरम गोलीकांड का फुटेज आया सामने, पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार

RK Puram shootout: रविवार को दिल्ली के आरके पुरम में हुए गोलीकांड का फुटेज सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने अभी तक पांच लोगों की गिरफ्तारी की है।
2 min read
• •
Updated: 19 Jun 2023, 2:52 PM IST
RK Puram shootout
RK Puram shootout

Delhi Crime News: देश की राजधानी दिल्ली के आरके पुरम इलाके में रविवार को दो पक्षों में फायरिंग का मामला सामने आया है। इस घटना में दो महिलाओं की गोली लगने से मौत हो गई थी। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

गोलीकांड में दो बहनों की मौत
आपको बता दें कि यह वारदात आरके पुरम इलाके के अम्बेडकर बस्ती हुई। पड़ोसियों के मुताबिक पैसों को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ तभी अचानक कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना में दो बहनों ज्योति और पिंकी की गोली लगने की मौत हो गई है।

केजरीवाल ने किया ट्वीट
इस घटना को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरिवाल ने ट्वीट कर मृतका के परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की हैऔर उपराज्यपाल पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “दोनों महिलाओं के परिवारों के साथ हमारी संवेदनायें। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

दिल्ली के लोग अपने आप को बहुत असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। जिन लोगों को दिल्ली की क़ानून व्यवस्था सँभालनी है, वो क़ानून व्यवस्था ठीक करने के बजाय पूरी दिल्ली सरकार पर क़ब्ज़ा करने के षड्यंत्र कर रहे हैं। आज अगर दिल्ली की क़ानून व्यवस्था LG की बजाय “आप” सरकार के अधीन होती तो दिल्ली सबसे सुरक्षित होती”

अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी
दिल्ली पुलिस ने आज इस मामले में अपड़ेट देते हुए बताया कि 27 वर्षीय किसन और 39 वर्षीय गनेश स्वामी समेत अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी की गई थी। वहीं तीन आरोपियों की कल गिरफ्तारी हुई थी।

Updated on:
19 Jun 2023, 2:52 PM IST
Published on: