क्राइम

दिल्ली: GB पंत अस्पताल की 5वीं मंजिल पर लगी आग, मची अफरा-तफरी

आग एक डॉक्टर के कमरे के AC में लगी आग लगते ही मची अफरा-तफरी न्‍यूरो का बेहतर इलाज के लिए जाना जाता है अस्‍पताल
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 May 2019, 12:12 PM IST
pant
दिल्ली: GB पंत अस्पताल की 5वीं मंजिल पर लगी आग, मची अफरा-तफरी

नई दिल्‍ली। दिल्ली की जीबी पंत अस्पताल में 5वीं मंजिल में आग से अफरा-तफरी मच गई। काफी देर तक मशक्‍कत के बाद फायरकर्मियोंं ने आग पर काबू पा लिया। इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक जीबी पंत अस्‍पताल में आग एक डॉक्टर के कमरे के AC में लगी थी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है।

खेलें पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम, कॉन्टेस्ट मे शामिल होने के लिए http://flashbag.patrika.com पर विजिट करें।

जीबी पंत अस्‍पताल में सोमवार को अचानक आग लगते ही वहां पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई। तीमारदार मरीजों को लेकर इधर-उधर भागने लगे। अस्‍पताल प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। दमकल की टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने मरीजों और तीमारदारों को तुरंत अस्‍पताल से बाहर निकाला। हालांकि स्थिति अब नियंत्रण में है।

बता दें कि दिल्ली सरकार का जीबी पंत अस्पताल न्यूरो संबंधी समस्याओं के लिए बड़ा अस्पताल माना जाता है।

Updated on:
27 May 2019, 12:12 PM IST
Published on: