क्राइम

Delhi : रिंकू शर्मा हत्याकांड में नया मोड़, अब क्राइम ब्रांच करेगी जांच

मंगोलपुरी थाने ने क्राइम ब्रांच को किया केस ट्रांसफर। विशेष समुदाय के लोगों ने की थी रिंकू की हत्या।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Feb 2021, 9:51 AM IST
rinku sharma
इस हत्याकांड के बाद से मंगोलपुरी क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

नई दिल्ली। पश्चिम दिल्ली के मंगोलपुरी में बजरंग दल ( Bajrang Dal ) के कार्यकर्ता रिंकू शर्मा ( Rinku sharma ) की तीन दिन पहले हुई हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब इस हत्याकांड की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ( Crime Branch ) करेगी। इस केस को क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है।

मरने से पहले बोला था जय श्री राम

रिंकू शर्मा की मां राधा शर्मा ने बताया है कि उस रात 30 से 40 लोगों ने घर पर हमला बोला था। उनके हाथों में लाठी, डंडे और चाकू थे। उन्होंने मेरे बेटे को बहुत मारा, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। मरने से पहले मेरे बेटे के आखिरी शब्द जय श्री राम बोला था।

पांच गिरफ्तार

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने रिंकू शर्मा हत्या मामले में अभी तक पांच आरोपियों के गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में जाहिद, मेहताब, दानिश और इस्लाम व एक अन्य शामिल है।

Updated on:
13 Feb 2021, 9:51 AM IST
Published on: