क्राइम

दिल्‍ली पुलिस ने जैश आतंकी माजिद बाबा को किया गिरफ्तार, 2 लाख रुपए का था इनाम

दिल्‍ली पुलिस को आतंकियों के खिलाफ मिली बड़ी सफलता जैश आतंकी माजिद बाबा को पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लिया लंबे अरसे से माजिद बाबा की तलाश में थी पुलिस
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 May 2019, 12:08 PM IST
jaish terrorist
दिल्‍ली पुलिस ने जैश आतंकी माजिद बाबा को किया गिरफ्तार, 2 लाख रुपए का था ईनाम

नई दिल्‍ली। आतंकियों के खिलाफ जारी मुहिम में दिल्‍ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिल्‍ली पुलिस के स्‍पेशल सेल की एक टीम ने जैश ए मोहम्‍मद आतंकी माजिद बाबा को गिरफ्तार किया है। खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आतंकी बाबा को ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। इसे दिल्‍ली पुलिस के‍ लिए बहुत बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। जैश आतंकी को 11 मई को श्रीनगर में गिरफ्तार किया गया था। दिल्‍ली पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेने के बाद बाबा को यहां लाई है।
।

बाबा के नाम है 2 लाख का इनाम

जानकारी के मुताबिक जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी माजिद बाबा पर दो लाख रुपए का इनाम था। लंबे अरसे से दिल्‍ली पुलिस और जांच एजेंट माजिद बाबा की तलाश में जुटी थी।

2 महीने पहले सज्‍जाद खान हुआ था गिरफ्तार

बता दें कि 22 मार्च को पुलवामा आतंकी हमले में शामिल आतंकियों तक पहुंचने में भी दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्‍ली के लाजपत राय मार्केट से जैश ए मोहम्‍मद के आतंकी सज्‍जाद खान को गिरफ्तार किया था। सज्जाद कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला है। सज्‍जाद पुलावामा हमले के मास्टरमाइंड मुदस्सर का करीबी व सहयोगी रहा है। पकड़े गए आंतकी सज्जाद खान के दो भाई भी जैश-ए-मुहम्मद से जुड़े हुए थे। जिन्हें सेना ने पहले ही एनकाउन्टर में मार गिराया था।

Updated on:
14 May 2019, 12:08 PM IST
Published on: