क्राइम

दो महिला डॉक्टर्स ने तोड़ा होम क्वारंटाइन का नियम, दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस

Highlight - होम क्वारंटाइन का नियम तोड़ने वाली एक महिला थी दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्सटेबल - बाकी दो महिलाएं डॉक्टर थीं
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Apr 2020, 8:13 AM IST
delhi_police.jpg

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में दो महिला डॉक्टरों और एक महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने ये केस होम क्वरांटाइन का पालन ठीक से नहीं करने को लेकर किया है।

होम क्वारंटाइन के आदेश के बाद भी घर से गायब मिलीं महिलाएं

जानकारी के मुताबिक, पहला मामला पश्चिम विहार का है, जहां एक महिला को होम क्वॉरेंटाइन का आदेश दिया गया था, लेकिन जब चिकित्सा कर्मी उसके घर औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो वह घर के बाहर स्थित गार्डन में घूम रही थी। इस पर चिकित्सा कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी और उस महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

होम क्वारंटाइन का नियम तोड़ने वाली महिला डॉक्टर्स

वहीं दूसरा मामला दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके का है, जहां एक महिला को भी होम क्वारंटाइन किया गया था। उस पर भी कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति के संपर्क में आने की आशंका जताई जा रही थी। मंगोलपुरी की महिला भी औचक निरीक्षण के वक्त अपने घर से गायब मिली। हैरानी की बात यह है कि दोनों ही महिलाएं चिकित्सा कर्मी होने के बावजूद कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय नहीं कर रही थी।

दूसरी महिला पुलिस महकमे की ही निकली

पुलिस ने पीरागढ़ी में रहने वाली अपने ही विभाग किए महिला कांस्टेबल के खिलाफ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आने के बाद महिला कांस्टेबल को आदेश दिया गया था कि वह होम क्वारंटाइन रहे, लेकिन उसने अपने ही महकमे और पुलिस और चिकित्सा अधिकारियों के आदेश की अवहेलना कर दी, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

Updated on:
26 Apr 2020, 8:13 AM IST
Published on: