क्राइम

भूत भगाने की आड़ में तांत्रिक ने नाबालिग से किया रेप, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा

दिल्ली में एक तांत्रिक पर 14 साल की बच्ची से रेप का आरोप लगा है। पीड़िता की मां उसे भूत भगाने के लिए तांत्रिक के पास ले गई। उसने उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। 2 माह की गर्भवती होने के बाद मामले का खुलासा हुआ।
less than 1 minute read
Tantrik raped a minor
Tantrik raped a minor

देश की राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से अपराध बढ़ते ही जा रहे है। दिल्ली में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक तांत्रिक ने भूत भगाने की आड़ में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से बार बार रेप किया। पीड़िता की मां अपनी बेटी का भूत भगाने के लिए तांत्रिक के पास ले गई थी। भूत भगाने के नाम पर तांत्रिक ने बच्ची के साथ बार-बार रेप की घटना को अंजाम दिया। जब मासूम दो माह की गर्भवती हो गई तब यह मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


बच्ची 2 माह की गर्भवती होने के बाद पता चला तो परिवार को होश उड़ गए। अपनी बच्ची को इलाज के लिए बाबा के पास लेकर गए थे, लेकिन तांत्रिक ने लड़की के साथ बार बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान लड़की काफी डरी हुई थी, किसी को बताने की हिम्मत नहीं थी। मामले का खुलासा होने के बाद पीड़िता के परिवार ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।


दिल्ली पुलिस के अनुसार, एक तांत्रिक पर 14 साल की बच्ची से रेप का आरोप लगा है। पीड़िता की मां उसे भूत भगाने के लिए तांत्रिक के पास ले गई। उसने उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को देने के बाद पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

Published on:
19 Feb 2023 11:55 am
Also Read
View All
जालोर ब्लाइंड मर्डर: पत्नी का प्रेमी ही निकला कातिल, इश्क में रोड़ा बने पति को दोनों ने मिलकर उतारा मौत के घाट

जयपुर के खोह नागोरियान में नशेड़ी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या, 2 दिन से घर में मचा रहा था उत्पात

भरतपुर ब्लाइंड मर्डर: बेटे की बीमारी का बदला रिश्तेदार की जान लेकर चुकाया, प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया और मार दी गोली

हनुमानगढ़: फर्जी नंबर प्लेट लगी क्रेटा कार नहर में गिरी, डमी नोट और दस्तावेज बरामद; गाड़ी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

Jhalawar News: जेल से रिहाई का जश्न पड़ा भारी, हिस्ट्रीशीटर कबीर संजरी 10 साथियों संग फिर गिरफ्तार, 3 कारें जब्त