क्राइम

लाल किला हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची जालंधर, 2 युवकों की तलाश में मारे छापे

आरोपी युवकों की तलाश में स्पेशल टीम पहुंची जालंधर। तरनतारन के दो युवकों पर है दिल्ली पुलिस की नजर।    
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jan 2021, 1:37 PM IST
delhi police jalandhar
लाल किला हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की जांच जारी।

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली के लाल किले पर हुई हिंसक घटना की जांच तेजी से जारी है। आज इस मामले में दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) की एक टीम जालंधर पहुंची। दिल्ली पुलिस की टीम दो युवकों की तलाश में वहां पहुंची है। जांच टीम के सदस्यों को तरनतारन के दो युवकों की लाल किला हिंसा मामले में तलाश है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में छापेमारी भी की है। लेकिन अभी तक किसी के गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

हिंसक घटना में 394 पुलिकर्मी हुए थे घायल

बता दें कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान किसानों ने हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया था। लाल किला पहुंचे किसानों ने सबसे ज्यादा हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया था। इस घटना में 394 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। घटना की जांच उसी दिन से जारी है। आज इसी मामले में दिल्ली पुलिस की इनवेस्टीगेशन टीम ने जालंधर में छापेमारी की है।

Updated on:
30 Jan 2021, 1:37 PM IST
Published on: