क्राइम

दिल्लीः मधु विहार में मंदिर के सामने महिला की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावर फरार

मृतक महिला शनि मंदिर के सामने कार में बैठी थी महिला अपने पति का डाइलिसिस कराने के लिए घर से निकली थी बाइक सवार हमलावर महिला की हत्या कर हो गया फरार
less than 1 minute read
usha.png

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में अपराधियों के हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं। इसी का नतीजा है कि शनिवार को पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में अज्ञात हमलावरों ने शनि मंदिर के सामने एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पूर्वी दिल्ली पुलिस ने मृतक महिला की पहचान उषा साहनी के रूप में की है।

इस घटना की सूचना मिलने के तत्काल बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

स्थानीय पुलिस की प्राइमरी जांच में पता चला कि महिला अपने पति को डाइलिसिस के लिए जगतपुरी से मैक्स अस्पताल ले जा रही थी। अस्पताल पहुंचने से पहले दंपति शनि मंदिर पर रुके थे।

महिला का पति शनि मंदिर के अंदर पूजा करने के लिए गया जबकि महिला कार में ही बैठी रही। तभी बाइक पर हमलावर आए और उन्होंने महिला पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घटना के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। घटना के 12 घंटे बाद भी पुलिस हमलावर का सुराग नहीं लगा पाई है।

बता दें कि मृतक महिला का नाम ऊषा साहनी बताया जा रहा है। महिला की उम्र 59 साल है। जानकारी के मुताबिक अस्पताल के पास आई-10 कार की ड्राइविंग सीट पर बैठी ऊषा साहनी के नजदीक एक बाइक आकर रुकी और उसने साहनी पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे ऊषा साहनी के सीने में लगी और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग इकठ्ठे हो गए लेकिन हमलावर तेज गति से बाइक दौड़ाता हुआ फरार हो गया।

Updated on:
22 Sept 2019 09:41 am
Published on:
21 Sept 2019 11:33 pm
Also Read
View All