8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dholpur: तड़ातड़ फायरिंग से गूंज उठा इलाका, दो पक्षों में हुए विवाद के बाद पथराव और फिर खुले में चले अवैध हथियार

पुराना शहर स्थित कोटला मंदिर के पीछे मंगलवार सुबह दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।दोनों पक्ष आपस में उलझ गए और देखते-देखते लाठियां और पथराव शुरू हो गया।इस दौरान विवाद बढ़ने पर खुलेआम फायरिंग करना शुरू कर दिया। घटना का एक वीडियो भी शोसल मीडिया पर वायरल हुआ है
2 min read
Google source verification
Dholpur news

वायरल वीडियो में फायरिंग करता युवक

धौलपुर. जिला मुख्यालय पर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटला मंदिर के पीछे की तरफ मंगलवार को दो पक्षों में हुआ झगड़ा फायरिंग में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर खुूब पथराव किया और फिर खुलेआम ललकारते हुए फायरिंग की। अचानक हुई घटना से इलाके में दहशत का माहौल हो गया। सूचना पर बाद में पुलिस पहुंची लेकिन कोई आरोपित हाथ नहीं लगा।

पुलिस आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है। घटनाक्रम का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें हथियार से फायरिंग करते कुछ लोग नजर आ रहे हैं। दोनों पक्षों में करीब 15 से 20 राउंड फायरिंग होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटनाक्रम में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वारदात के दौरान गली में खड़े कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, पथराव में कुछ लोग चोटिल हुए हैं। वहीं, पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार पुराना शहर स्थित कोटला मंदिर के पीछे मंगलवार सुबह दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पहले कहासुनी हुई और फिर दोनों ही पक्ष उलझ गए और देखते-देखते लाठियां और पथराव शुरू हो गया। विवाद बढऩे पर दोनों तरफ से कुछ लोगों ने एक-दूसरे को देख लेने की चुनौती देते हुए खुलेआम फायरिंग करना शुरू कर दिया। घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुछ लोग फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।

उधर, सूचना पर कोतवाली पुलिस समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन उससे पहले ही कथित हमलावर भाग निकले। पुलिस ने इलाके में घरों की जांच की लेकिन कोई नहीं मिला। केवल महिलाएं मिली। जबकि दोनों पक्षों के पुरुष घटना के बाद से फरार हैं। जिनकी पुलिस तलाश में जुटी है।

वीडियो वायरल, फायरिंग करते दिखे

घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में दोनों पक्षों के बीच पथराव होता नजर आ रहा है। दूसरे वीडियो में कथित तौर पर फायरिंग होती नजर आ रही है। इसमें कुछ लोग नकाबपोश भी हैं। कुछ लोगों ने लाठियां भी हाथों में ले रखी हैं। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर चिह्नित किए लोगों की तलाश में जुटी है। घटनाक्रम को लेकर शाम तक दोनों में से किसी पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

- घटनाक्रम की जानकारी पर पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले दोनों पक्षों के लोग मौके से भाग निकले। घरों पर केवल महिलाएं हैं। पुलिस टीम तलाश में जुटी है। किसी पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं है।

- वीरेन्द्र मीणा, थाना प्रभारी कोतवाली धौलपुर