8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bikaner Murder: पहली पत्नी की मौत के बाद जिस महिला संग लिव-इन में रह रहा था शख्स, उसी ने बच्चों संग मिलकर मार डाला

Bikaner Crime News: बीकानेर जिले में लूणकरनसर के हंसेरा गांव में घरेलू विवाद के दौरान 50 वर्षीय मूलाराम जाट की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पत्नी विद्या देवी को डिटेन किया है। भाई की रिपोर्ट पर पत्नी, दो पुत्रियों और एक पुत्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification
Wife Kills Husband in Bikaner

मृतक मूलाराम (पत्रिका फोटो)

Wife Kills Husband in Bikaner: लूणकरनसर (बीकानेर): बीकानेर के लूणकरनसर क्षेत्र के हंसेरा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पारिवारिक विवाद के चलते एक 50 वर्षीय व्यक्ति की लाठियों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मूलाराम जाट (निवासी कुंतासर) के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की लिव-इन पार्टनर (पत्नी) को हिरासत में ले लिया है, जबकि उसके दो बेटियों और एक बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था परिवार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक मूलाराम जाट की पहली पत्नी का काफी समय पहले निधन हो चुका था। पहली पत्नी से मूलाराम की दो बेटियां और एक बेटा है, जिनमें से बेटियों की शादी हो चुकी है। पहली पत्नी की मौत के बाद मूलाराम का परिचय हंसेरा गांव की रहने वाली एक तलाकशुदा महिला विद्या देवी से हुआ। इसके बाद दोनों हंसेरा गांव में ही एक साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इस रिश्ते से उनकी दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं।

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मूलाराम और विद्या देवी के बीच किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ गई कि इसने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान विद्या देवी, उसके बेटे और बेटियों ने मिलकर मूलाराम पर लाठियों और डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें लगने के कारण मूलाराम की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही लूणकरनसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी महिला विद्या देवी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। थानाधिकारी के अनुसार, मृतक के भाई हेमाराम जाट की शिकायत पर विद्या देवी, उसकी दो पुत्रियों और एक पुत्र के खिलाफ हत्या का नामजद मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वारदात के सभी पहलुओं और कारणों की गहराई से जांच कर रही है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है।