एक देवर का अपनी ही भाभी के साथ रिश्ता था। लेकिन उसके दोस्त ने कुछ ऐसा किया कि देवर के होश उड़ गए और उसने अपनी ज़िंदगी ही खत्म कर ली।
हरियाणा के पानीपत में एक देवर का अपनी ही भाभी के साथ रिश्ता था। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे। दोनों पिछले करीब एक साल से साथ रह रहे थे और खुद को पति-पत्नी बताते थे। युवक पानीपत की ही एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। दोनों हंसी-खुशी रह रहे थे, लेकिन एक दिन भाभी ने देवर के साथ कुछ ऐसा किया कि उसके पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक गई और उसने अपनी ज़िंदगी खत्म कर ली।
देवर का नाम सागर बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 24 साल थी। जिस महिला के साथ वह रह रहा था, वह उसके चचेरे भाई की पत्नी थी और उसके दो बच्चे भी थे। करीब एक साल पहले सागर अपनी भाभी को भागकर पानीपत ले आया, जहाँ दोनों साथ रहने लगे।
सागर और उसकी भाभी के रिश्ते को लेकर दोनों के परिवारों नाराज़ थे। मनाने की कई कोशिशों के बावजूद दोनों नहीं माने और एक साथ ही रहते रहे। कुछ दिन पहले सागर को शक हुआ कि जिस भाभी के साथ वह पिछले करीब एक साल से रह रहा है, वह उसे धोखा दे रही है। उसने यह बात अपने परिवार को भी बताई। एक दिन अचानक सागर की भाभी, सागर के ही एक दोस्त के साथ भाग गई।
सागर को इस बात का बहुत दुःख हुआ कि जिस भाभी के साथ वह लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था, उसे सागर का ही दोस्त लेकर भाग गया। इस वजह से सागर ने पंखे से फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। उसके परिजनों को उसका शव पंखे से लटका मिला।
पुलिस को सागर का सुसाइड नोट भी मिला है, जो उसने खुद को फांसी लगाने से पहले लिखा था। उसने अपने सुसाइड नोट में आरोपी दोस्त का नाम, पता, मोबाइल नंबर लिखा लिखा है। सागर ने उस दोस्त के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।