शामली

Encounter: ताबड़तोड़ फायरिंग में एक जवान घायल, पुलिस ने भी गोली मारकर एक बदमाश को किया पस्त, देखें वीडियो-

Highlights - पुलिस और बदमाशों के बीच Shamli जिले के Kairana में हुई मुठभेड़ - Encounter के बाद पुलिस ने किया तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ - अवैध फैक्ट्री से भारी मात्रा में हथियार बरामद
less than 1 minute read
Jul 09, 2020
kairana.jpg

शामली. जिले के कैराना ( Kairana ) में पुलिस और बदमाशों के बीच बुधवार देर मुठभेड़ ( Encounter ) हो गई। मुठभेड़ के दौरान तमंचा फैक्ट्री चला रहे हैं एक शातिर बदमाश के पैर में गोली लगी है। जबकि एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है। बताया जा रहा है कि बदमाश के साथी रात्रि में अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में बने अधबने हथियारों के साथ ही एक देसी पिस्टल और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

दरसल, कैराना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि यमुना खादर क्षेत्र में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने तमंचा फैक्ट्री के भंडाफोड़ करने के लिए जाल बिछाया था। इस दौरान जैसे ही पुलिस टीम ने बदमाशों को जंगल में घेरा तो बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इसमें एक पुलिसकर्मी के हाथ में गोली लगी, जबकि पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए एक बदमाश सालिम को मौके पर घेर लिया, जिसके पैर में गोली लगी है। जबकि उसके अन्य साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे।

घायल सिपाही और बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। पुलिस टीम ने मौके से भारी मात्रा में बने और अधबने तमंचे के साथ ही एक देसी पिस्टल, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और अवैध हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में शातिर बदमाश ने बताया कि वे पिछले काफी दिनों से इस कार्य को कर रहा था।

Published on:
09 Jul 2020 11:46 am
Also Read
View All
जयमाला के बाद दुल्हन के मोबाइल पर आया मैसेज, शादी टूटी; सदमे में बिचौलिए को पड़ा हार्ट अटैक

तमंचे के बल पर महिला सिपाही से लूट करने वाला 50 हजार का इनामी मेहताब मुठभेड़ में ढेर, 12 किलोमीटर तक पीछा करके पुलिस ने गोली मारी

‘लगा जैसे कोई रूहानी ताकत पुकार रही है’, शामली केस में आयुष उर्फ मोहम्मद अली का खुलासा, YouTube वीडियो ने बदल दी जिंदगी!

गाजियबाद, शामली के कई मौलाना आए रडार पर! धर्मांतरण मामले में आयुष मलिक के पाकिस्तान-फलस्तीन कनेक्शन पर भी नजर

Shamli News: आयुष ने लव जिहाद के आरोपों को नकारा, कहा- अपनी मर्जी से कुबूला इस्लाम, चांदनी से निकाह करके बना मोहम्मद अली