क्राइम

जाकिर नाइक के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, अब तक 50.46 करोड़ की संपत्ति जब्त

जाकिर नाइक के 193.06 करोड़ की अवैध संपत्ति की पहचान जाकिर नाइक के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज मलेशिया में रहता है जाकिर नाइक
2 min read
• •
Updated: 2 May 2019, 6:02 PM IST
Zakir Naik
जाकिर नाइक के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, अब तक 50.46 करोड़ की संपत्ति जब्त

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने विवादित इस्लामिक धर्म उपदेशक जाकिर नाइक (Zakir Naik) पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। ED ने जाकिर नाइक के अब तक 50.46 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है। वहीं, ईडी ने जाकिर नाइक के 193.06 करोड़ के अवैध संपत्ति की पहचान भी कर ली है।

जाकिर नाइक पर ED का शिंकजा

गुरुवार को इस मामले का खुलासा करते हुए ईडी ने जाकिर नाइक और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी है। गौरतलब है कि मलेशिया में बसे जाकिर नाइक के पीस टीवी पर आरोप है कि वह युवाओं को भड़काने और उन्हें आईएसआईएस से जुड़ने के लिए प्रेरित करने वाली सामग्री का प्रसारण करता है। दिसंबर 2016 में ईडी ने जाकिर नाइक पर मनी लांड्रिंग का केस भी दर्ज किया था। एनआइए ने नवंबर, 2016 में उसके खिलाफ आतंकवाद रोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया था। मामले की जांच शुरू होने के बाद से जुलाई 2016 में जाकिर नाइक भारत छोड़कर मलेशिया में बस गया था। ईडी ने जाकिर नाइक के अलावा मो. सलमान पर टेरर फंडिंग का आरोप लगाते हुए उसके परिवार के सदस्यों की 73.12 लाख रुपए की संपत्ति अटैच की है।

मलेशिया में है जाकिर नाइक

गौरतलब है कि जाकिर अभी मलेशिया में है। वहां उसे राजनीतिक शरण मिली हुई है। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक जुलाई, 2016 को हुए आतंकी हमले के बाद जाकिर का नाम सुर्खियों में आया था। हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों में दो ने अपने फेसबुक पोस्ट में बताया था कि वे जाकिर से प्रभावित हैं।

Updated on:
2 May 2019, 6:02 PM IST
Published on: